विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Samsung का 50MP कैमरा वाला 5G फोन सिर्फ ₹16,891 में, 5000 mAh बैटरी और 6.7 इंच डिस्प्ले भी

Published: Tue, 08 Sep 2026 09:04 AM (IST)

सैमसंग गैलेक्सी M17 5G फोन बैंक ऑफर्स के साथ ₹16,891 में उपलब्ध है, जिसमें 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 6.7 ...और पढ़ें

Samsung का 50MP कैमरा वाला 5G फोन सिर्फ ₹16,891 में, 5000 mAh बैटरी और 6.7 इंच डिस्प्ले भी

Samsung का 50MP कैमरा वाला 5G फोन सिर्फ ₹16,891 में, 5000 mAh बैटरी और 6.7 इंच डिस्प्ले भी  


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी इस वक्त 20 हजार रुपये से कम में कोई नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो बजट सेगमेंट में आने वाला Samsung Galaxy M17 5G आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जो शानदार कैमरा, बड़ी डिस्प्ले और दमदार बैटरी जैसी खूबियों के साथ आता है। खास बात यह है कि फोन में 50MP का कैमरा भी मिल रहा है।

डिवाइस में 5000mAh की बैटरी और 6.7 इंच की बड़ी स्क्रीन भी मिलती है। अगर आप कम कीमत में एक फीचर-पैक्ड 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ऑफर्स के बाद ₹16,891 की कीमत में ये फोन आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। आइए जानते हैं Samsung Galaxy M17 5G की कीमत और फीचर्स के बारे में...

Samsung Galaxy M17 5G पर डिस्काउंट

सैमसंग का ये फोन इस वक्त बैंक ऑफर्स के साथ सिर्फ ₹16,891 में मिल रहा है, जहां फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और फ्लिपकार्ट SBI क्रेडिट कार्ड के साथ 889 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इन बैंक ऑफर्स के साथ फोन की कीमत काफी कम हो जाती है। जबकि बिना बैंक ऑफर्स के फोन ₹17,780 रुपये में उपलब्ध है।

इसके अलावा फोन पर खास एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जिसके साथ तो आप और भी ज्यादा छूट ले सकते हैं। पुराने डिवाइस पर कंपनी 16,700 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू दे रही है। हालांकि ये एक्सचेंज वैल्यू पूरी तरह से आपके पुराने फोन की कंडीशन पर डिपेंड करती है।

इतना ही नहीं आप इस फोन को EMI ऑप्शन पर भी खरीद सकते हैं, जहां 36 महीने की 625 रुपये से शुरू होने वाली EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है। अलग अलग बैंक कार्ड पर ये EMI प्लान्स अलग अलग हो सकते हैं।

Samsung Galaxy M17 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी M17 5G में 6.7-इंच की FHD + सुपर AMOLED डिस्प्ले मिल रही है जिसमें 90Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट, 1100 निट्स की पीक ब्राइटनेस और टॉप-टियर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन मिल रहा है।

फोन में ऑक्टा-कोर Exynos 1330 (5nm) प्रोसेसर मिल रहा है जिसके साथ 4GB तक रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। फोन की स्टोरेज को हाइब्रिड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल-रियर सेटअप है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा फोन में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ एक दमदार 5000mAh की बैटरी है।

यह भी पढ़ें- Vivo का 7200 mAh बैटरी वाला 5G फोन सिर्फ ₹24,695 में, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.75 इंच डिस्प्ले