Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Realme के 10,001 mAh बैटरी वाले 5G फोन की सेल शुरू, 50MP कैमरा के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट भी

    Updated: Tue, 10 Mar 2026 12:00 PM (IST)

    Realme Narzo Power 5G की भारत में सेल शुरू हो गई है। यह फोन 10,001 mAh की बड़ी सिलिकॉन कार्बन बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और MediaTek Dimensity 7400 Ult ...और पढ़ें

    Realme के 10,001 mAh बैटरी वाले 5G फोन की सेल शुरू, 50MP कैमरा के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट भी

    Realme के 10,001 mAh बैटरी वाले 5G फोन की सेल शुरू, 50MP कैमरा के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट भी


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी काफी वक्त से कोई बड़ी बैटरी वाला 5G फोन ढूंढ रहे हैं तो Realme Narzo Power 5G आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आज से इस फोन की सेल भारत में शुरू हो गई है। कंपनी ने इस डिवाइस को पिछले हफ्ते भारत में 10,001mAh की बड़ी सिलिकॉन कार्बन बैटरी के साथ लॉन्च किया था। इतना ही नहीं इस फोन में पावरफुल चिपसेट और शानदार कैमरा भी मिल रहा है। चलिए पहले डिवाइस के सभी फीचर्स जान लेते हैं...

    Realme Narzo Power 5G के स्पेसिफिकेशन्स

    स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme के इस डिवाइस में 6.78-इंच का हाइपरग्लो 4D कर्व प्लस डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में पतले बेजल के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में बेहतर आउटडोर विज़िबिलिटी के लिए 6,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है।

    फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट मिल रहा है। साथ ही इस फोन में Hypervision Plus AI चिप भी मिल रहा है, जिसके बारे में Realme का दावा है कि ये कुछ खास कामों में पावर का यूज 16 प्रतिशत तक कम कर सकता है। फोन BGMI में 90FPS गेमप्ले सपोर्ट करता है।

    Realme Narzo Power 5G के कैमरा स्पेक्स

    फोटोग्राफी के लिए Realme के इस फोन में OIS के साथ 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में 8MP का एक अल्ट्रा-वाइड लेंस भी मिल रहा है। डिवाइस में सामने की तरफ फ्रंट में 16MP का Sony IMX480 कैमरा मिल रहा है। डिवाइस Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 के साथ आता है।

    खबरें और भी

    Realme Narzo Power 5G की बैटरी

    Realme इस शानदार डिवाइस में सबसे खास इसकी 10,001 mAh की बैटरी है। इतना ही नहीं डिवाइस में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और दूसरे गैजेट्स को चार्ज करने के लिए 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। कंपनी का कहना है कि डिवाइस 36 मिनट में 50 परसेंट तक चार्ज हो सकता है। फोन 38 दिन तक का स्टैंडबाय और 185.7 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक टाइम दे सकता है।

    Realme Narzo Power 5G की कीमत और डिस्काउंट

    Realme Narzo Power की कीमत 27,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें आपको बेस 8GB/128GB मॉडल मिलता है। जबकि 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। कंपनी लॉन्च ऑफर्स के तहत 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 1,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है।

    यह भी पढ़ें- Samsung का 33,999 रुपये वाला 5G फोन सिर्फ 18,199 में, 5000 mAh बैटरी और 8GB RAM भी