Realme का 7,000mAh बैटरी वाला पतला 5G फोन, Apple के iPhone Air को देगा टक्कर?
Realme जल्द ही भारत में अपना नया Realme 16 5G फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। यह डिवाइस BIS सर्टिफाइड हो चुका है। इसमें 7,000mAh बैटरी, 60W फास्ट चार ...और पढ़ें

Realme का 7,000mAh बैटरी वाला पतला 5G फोन, Apple के iPhone Air को देगा टक्कर?
HighLights
Realme 16 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च।
इसमें 7,000mAh बैटरी और पतला डिजाइन मिलेगा।
50MP कैमरा और Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme जल्द ही भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने कुछ वक्त पहले Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ लॉन्च किया था जिसके बाद अब रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी जल्द ही स्टैंडर्ड मॉडल भी पेश कर सकती है, जिसे Realme 16 5G के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। यह डिवाइस पहले ही BIS सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया जा चुका है, जिससे पता चलता है कि फोन भारत में जल्द लॉन्च होगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार डिवाइस में एक नया डिजाइन, थोड़ी छोटी स्क्रीन और बेहतर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। हालांकि Realme ने ऑफिशियल तौर पर कुछ भी खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स में फोन को लेकर काफी जानकारी सामने आ गई है। चलिए इस अपकमिंग Realme 16 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Realme 16 का कैसे होगा डिजाइन?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Realme 16 5G में Realme के अनुसार 'एयर डिजाइन' देखने को मिल सकता है, जिसमें एक पतला और मिनिमलिस्ट डिजाइन मिल सकता है। यह स्मार्टफोन हाल ही में वियतनामी में लॉन्च हुआ है और तस्वीरों में Apple iPhone Air जैसा डिजाइन लग रहा है। जबकि कैमरा मॉड्यूल Google Pixel सीरीज जैसा लग रहा है।
हालांकि, कैमरों के पास रखा एक छोटा सेल्फी मिरर इस डिवाइस को सबसे खास और अलग बना रहा है, जिससे यूजर्स प्राइमरी कैमरों का इस्तेमाल करके सेल्फी ले सकते हैं। इसके अलावा, ये भी बताया जा रहा है कि डिवाइस में एक खास कलर ट्रीटमेंट का यूज किया जाएगा जो सरफेस पर लाइट पड़ने पर हल्की ब्लू और पर्पल चमक क्रिएट करेगा।
खबरें और भी
Realme 16 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
रिपोर्ट्स के अनुसार स्मार्टफोन में 6.57-इंच का फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल सकता है। इतना ही नहीं तेज धूप में डिवाइस की पीक ब्राइटनेस 4,200 निट्स तक जा सकती है। डिवाइस में Realme UI 7 के साथ Android 16 मिल सकता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर मिल सकता है।
इसके अलावा डिवाइस में 12GB तक LPDDR4x RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिल सकती है। इसके साथ ही डिवाइस में एक बड़ी 7,000mAh की बैटरी भी हो सकती है जो 60W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
ज्यादा ड्यूरेबिलिटी के लिए डिवाइस में IP66, IP68, IP69, और IP69K सर्टिफिकेशन भी मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 2MP मोनोक्रोम कैमरे के साथ 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिल सकता है। जबकि सामने की तरफ भी 50MP का कैमरा मिल सकता है।