Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मुझे अफसोस है... कोविड से जुड़े पोस्ट हटाने के लिए फेसबुक पर दबाव बनाया गया- मार्क जुकरबर्ग

    Updated: Tue, 27 Aug 2024 03:02 PM (IST)

    हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी के लिए लिखे पत्र में जुकरबर्ग ने लिखा कि बाइडन प्रशासन की ओर से कोविड से संबंधित पोस्ट को सेंसर करने या हटाने के लिए उन पर दबाव ...और पढ़ें

    फेसबुक से कोरोना से जुड़े पोस्ट हटाने का दबाव बनाया गया- जुकरबर्ग
    फेसबुक से कोरोना से जुड़े पोस्ट हटाने का दबाव बनाया गया- जुकरबर्ग

    HighLights

    1. कोविड संबंधित पोस्ट को सेंसर करने के लिए फेसबुक पर दबाव बनाया गया
    2. मुझे अफसोस है कि मैं उस समय ये बात नहीं कह पाया- मार्क जुकरबर्ग

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए इसी साल नवंबर में चुनाव होने हैं। इस बीच मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग के एक खुलासे ने हड़कंप मचा दिया है। हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी को लिखे एक पत्र में जुकरबर्ग ने बाइडेन और कमला हैरिस को लेकर कई हैरान करने वाली बात कहीं हैं। इन्होंने कहा कि उनकी टीम पर फेसबुक से कोरोना से जुड़े पोस्ट हटाने का दबाव बनाया गया था।

    जुकरबर्ग के बड़े खुलासे

    हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी के लिए लिखे पत्र में जुकरबर्ग ने लिखा बाइडन प्रशासन की ओर से कोविड से संबंधित पोस्ट को सेंसर करने या हटाने के लिए उन पर दबाव बनाया गया था। हमारी अलग-अलग टीमों के काम करने के तरीके में दखल देने की कोशिश की गई। जुकरबर्ग ने कहा इन चीजों को समय बीत चुका है। मुझे अफसोस है कि ये बातें मैंने पहले नहीं कहीं।

    हमारे प्लेटफॉर्म सभी के लिए

    जुकरबर्ग ने पैनल को संबोधित एक पत्र में लिखा इस समय इस बात पर बहुत चर्चा हो रही है कि अमेरिकी सरकार मेटा जैसी कंपनियों के साथ कैसे बातचीत करती है, और मैं अपनी स्थिति के बारे में स्पष्ट होना चाहता हूं। हमारे प्लेटफॉर्म किसी एक के लिए नहीं है बल्कि सभी के लिए हैं। मेरे लिए प्लेटफॉर्म पर जितनी प्राइवेसी और सिक्योरिटी है उतना ही हम सुनिश्चित करते हैं कि एक आम यूजर की भी हो। हम फ्रीडम ऑफ स्पीड को बढ़ावा देने और लोगों को सिक्योर तरीके से हमारे साथ जुड़ने के लिए काम करते हैं।

    दबाव डालना पूरी तरह गलत

    जुकरबर्ग ने पैनल को बताया कि 2021 में व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारियों ने हास्य और व्यंग्य सहित कुछ कोविड-19 सामग्री को सेंसर करने के लिए महीनों तक हमारी टीमों पर लगातार दबाव डाला था, जो कि पूरी तरह से गलत था। जब उनकी कंपनी ने सेंसरशिप से सहमत होने से इनकार कर दिया, तो मेटा के सीईओ ने कहा कि बिडेन प्रशासन ने बहुत निराशा व्यक्त की थी। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- क्या भारत में भी बैन होगा टेलीग्राम? सरकार ने शुरू की जांच; गलत गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप