विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Oppo Reno 8T 5G: ओप्पो का यह नया फोन सिर्फ 15 मिनट में हो जाएगा फुल चार्ज, जानिए किस दिन हो रहा है लॉन्च

By Kritarth SardanaEdited By: Kritarth Sardana
Updated: Tue, 31 Jan 2023 03:14 PM (IST)

Oppo Reno 8T 5G ओप्पो भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo Reno 8 T5G को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने फोन को लॉन्च करने से पहले ही कुछ फीचर्स की भी जानकारी दे दी है। साथ ही फोन की लॉन्च डेट भी जानिए। (PC- Oppo India)

Oppo Reno 8 T5G Photo Credit- Oppo India
Oppo Reno 8 T5G Photo Credit- Oppo India

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी कंपनी Oppo भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo Reno 8 T5G को अब लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। फोन के लॉन्च से पहले ही कंपनी ने कुछ फीचर्स फ्लिपकार्ट पर लिस्ट भी कर दिए हैं। जो यह बताता है कि यह फोन बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध रहेगा।

Oppo Reno 8 T5G कब होने जा रहा है लॉन्च

ओप्पो ने अपने भारत के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिये फोन के लॉन्च कि जानकारी दी है। Oppo Reno 8 T5G को कंपनी भारत में 3 फरवरी को लॉन्च करेगी। कंपनी ने अपने ट्विटर पर फोन से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है।

इस वीडियो में अभिनेता और कंपनी के ब्रांड एंबेसडर रणबीर कपूर के साथ एक फैन सेल्फी लेने चाहता है लेकिन वो अपने फोन से ले नहीं पाता। फिर रणबीर उसके फोन को लेकर फेंक देते हैं। जिसे देख फैन हैरान और मायूस हो जाता है लेकिन अगले ही क्षण रणबीर उसे Oppo Reno 8 T5G देते हैं जिससे वे बेहद खुश होकर उनके साथ सेल्फी खिंचवाता है।

Oppo Reno 8 T5G के लिस्टेड फीचर्स

1 डिज़ाइन- यह फोन पतला होने के साथ वजन में भी हल्का होगा। फोन में 3D कर्व स्क्रीन स्क्रीन मिलेगी।

2 डिस्प्ले- फोन की बॉर्डरलेस स्क्रीन से 1 बिलियन कलर्स के साथ डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 120 HZ का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

3 कैमरा- जारी हुए फोटो में दिख रहा है कि इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। फ्लिपकार्ट पर बताया गया है कि फोन का मेन बैक कैमरा 108 MP का होगा।

4 बैटरी- इस फोन में 4800 mAh की बैटरी मिलेगी। इस फोन में 67 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर मिलेगा। कंपनी के अनुसार यह फोन सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग पर पूरे दिन पर चल सकेगा। इसमें 9 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग करी जा सकेगी।

5 प्रोसेसर- इस फोन में Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर मिलेगा।

6 रंग- जारी हुए फोटो में फोन गोल्डन और ब्लैक जैसे 2 कलर्स में दिख रहा है।  

यह भी पढ़ें- Acer Aspire 3 लैपटॉप हुआ लॉन्च AMD Ryzen 5 7000 प्रोसेसर के साथ, जानिए सभी फीचर्स और कीमत