Oppo का 7000 mAh बैटरी वाला नया फोन लॉन्च, 120Hz वाली 6.7 इंच HD+ LCD डिस्प्ले और 8GB RAM
ओप्पो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन OPPO K14 Lite लॉन्च किया है, जिसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी और 120Hz ...और पढ़ें
-1789539420693_m.webp)
Oppo का 7000 mAh बैटरी वाला नया फोन लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 6.7 इंच HD+ LCD डिस्प्ले

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो ने इंडियन मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने OPPO K14 Lite के नाम से पेश किया है। कंपनी ने इस डिवाइस को बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और डेली यूज के लिए बेहतर परफॉर्मेंस के साथ लॉन्च किया है। डिवाइस की शुरुआती कीमत ₹16,999 रखी गई है, लेकिन अभी खास ऑफर के तहत इसे आप सिर्फ ₹15,999 में खरीद सकते हैं।
OPPO K14 Lite की कीमत और ऑफर्स
कीमत की बात करें तो OPPO K14 Lite के बेस वैरिएंट की कीमत ₹16,999 है जिसमें 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मिलती है। फोन की सेल भी आज, 16 सितंबर को 12 बजे से OPPO e-store और Flipkart पर शुरू हो गई है। यह स्मार्टफोन Stone Brown और Feather Purple कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
इतना ही नहीं खरीदार चुनिंदा बैंक कार्ड ऑफर्स के जरिए ₹1,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट ले सकते हैं। इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत कम होकर सिर्फ ₹15,999 रह जाती है। इसके अलावा ग्राहक इस फोन को 3 महीने की No Cost EMI पर भी ले सकते हैं।
OPPO K14 Lite के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो डिवाइस में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक जा सकती है। ऐसे में फोन पर स्क्रॉलिंग, एनिमेशन और वीडियो देखने के दौरान स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस मिलने वाला है।
डिवाइस में Splash Touch, Oily-Hand Touch और Glove Touch जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं। इन फीचर्स की मदद से आप फोन को गीले, ऑयली हाथों या ग्लव्स पहनने के दौरान भी यूज कर सकते हैं। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसकी मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 1.8GHz तक है।
डिवाइस में 4GB LPDDR4X RAM और 4GB वर्चुअल RAM भी मिल रही है यानी आपको कुल 8GB RAM मिलेगी। साथ ही इसमें 64GB UFS 2.2 स्टोरेज है।
इतना ही नहीं इस फोन में लंबे टाइम तक यूज करने के दौरान हीटिंग को मैनेज करने के लिए 13,700mm² तक का थर्मल ग्रेफाइट कूलिंग एरिया भी मिल रहा है। डिवाइस में Mobile Legends: Bang Bang गेम में Smooth Graphics और 60FPS हाई-फ्रेम मोड सपोर्ट है।
OPPO K14 Lite के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में 13MP Ultra-Clear रियर कैमरा है, जो ऑटोफोकस सपोर्ट करता है। जबकि सेल्फी के लिए फोन में सामने की तरफ 5MP फ्रंट कैमरा है। कैमरा सिस्टम में Portrait, Night और Time-Lapse जैसे फीचर्स भी हैं।
इसके अलावा डिवाइस में AI Eraser, AI Clear Face और AI Smart Image Matting 2.0 जैसे AI फीचर्स भी हैं। Google Lens और Google Gemini जैसे फीचर्स भी डिवाइस में दिए गए हैं।
ओप्पो के इस नए फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है। बैटरी 1,800 चार्जिंग साइकल के बाद भी अपनी क्षमता का 80 परसेंट से ज्यादा बनाए रख सकती है। कंपनी ने बैटरी के लिए 6 साल तक की ड्यूरेबिलिटी का दावा किया है।
डिवाइस में 15W चार्जिंग का सपोर्ट मिल रहा है। करीब 30 मिनट में ये फोन 21 परसेंट तक चार्ज हो सकता है, जबकि फुल चार्ज होने में लगभग 2 घंटे 52 मिनट लग सकते हैं। फोन में रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का फीचर भी है।
