एक साथ चार्ज होंगे 3 गैजेट्स, भारत में लॉन्च हुआ Oppo का नया पावर बैंक; इनबिल्ट Type-C केबल से है लैस
Oppo ने भारत में अपने पावर बैंक लाइनअप का विस्तार करते हुए नया Oppo 22.5W 10000 Power Bank आधिकारिक तौर ...और पढ़ें

OPPO ने अपना नया पावर बैंक लॉन्च कर दिया है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo ने इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए अपने 45W पावर बैंक का नया फॉलो-अप वर्जन- Oppo 22.5W 10000 Power Bank मार्केट में उतार दिया है। ये नया पावर बैंक पुराने मॉडल जैसा ही डिजाइन बरकरार रखता है, लेकिन इसमें SuperVOOC चार्जिंग प्रोटोकॉल को हटा दिया गया है। ये डिवाइस एक साथ तीन गैजेट्स को चार्ज कर सकता है और इसमें एक इन-बिल्ट USB-C चार्जिंग केबल दी गई है। इस पोर्टेबल पावर बैंक में कोई डिजिटल डिस्प्ले नहीं है, बल्कि चार्जिंग और बैटरी लेवल दिखाने के लिए LED इंडिकेटर्स का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, ये एयरलाइन-अप्रूव्ड है, यानी आप इसे फ्लाइट में बिना किसी परेशानी के साथ ले जा सकते हैं।
Oppo 22.5W Power Bank 10000 की भारत में कीमत और उपलब्धता
भारत में Oppo के 22.5W Power Bank 10000 की कीमत 2,199 रुपये तय की गई है। इसे सिंगल ब्लैक फिनिश में पेश किया गया है। ग्राहक इस पावर बैंक को केवल Oppo की ऑफिशियल इंडियन वेबसाइट और Oppo के ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स से ही खरीद सकते हैं। ये पावर बैंक फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी ओपन सेल 29 अक्टूबर से शुरू होगी।

Oppo 22.5W Power Bank 10000 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Oppo के 22.5W Power Bank 10000 (मॉडल नंबर PBSV17) में कार्बन-फाइबर जैसी टेक्सचर्ड फिनिश के साथ ABS प्लास्टिक बॉडी दी गई है। इसमें एक इन-बिल्ट ब्रेडेड USB-C केबल मिलती है, जिसे लैनयार्ड की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका वजन केवल 185 ग्राम है और इसका मेजरमेंट 110.8 × 70 × 15.9mm है, जो इसे बेहद कॉम्पैक्ट और पॉकेट-फ्रेंडली पोर्टेबल पावर बैंक बनाता है।
इस पावर बैंक में 10,000mAh की कैपेसिटी (लिथियम-आयन बैटरी) मिलती है और ये 22.5W तक का मैक्जिमम चार्जिंग आउटपुट ऑफर करता है। Oppo का दावा है कि ये iPhone 16 को लगभग दो बार फुल चार्ज कर सकता है। ब्रांड का ये भी कहना है कि इसके जरिए एक साथ तीन डिवाइसेज को चार्ज किया जा सकता है। ये काम इन-बिल्ट Type-C केबल, अलावा USB-A पोर्ट और USB-C पोर्ट के जरिए मुमकिन होगा। चार्जिंग प्रोटोकॉल के लिहाज से ये PD, PPS, QC, UFCS और VOOC को सपोर्ट करता है।
इसके अलावा, Oppo 22.5W Power Bank 10000 में TWS ईयरबड्स और स्मार्टवॉच जैसे छोटे वियरेबल्स को सुरक्षित तरीके से चार्ज करने के लिए लो-करेंट चार्जिंग मोड भी दिया गया है। इसमें लगा 4-लेवल LED इंडिकेटर चार्जिंग स्टेटस और इंटरनल बैटरी लेवल की जानकारी देता है।
डिवाइस की बैटरी को सुरक्षित रखने के लिए इसमें कई सेफ्टी प्रोटेक्शन फीचर्स दिए गए हैं। इनमें ओवर-वोल्टेज प्रोटेक्शन, ओवरहीटिंग प्रोटेक्शन, ओवर-करेंट प्रोटेक्शन, शॉर्ट-सर्किट प्रोटेक्शन, एब्नॉर्मल इम्पीडेंस प्रोटेक्शन, बैटरी ओवरचार्ज प्रोटेक्शन, लाइटनिंग प्रोटेक्शन, इलेक्ट्रोस्टैटिक डिस्चार्ज प्रोटेक्शन, अंडर-वोल्टेज प्रोटेक्शन, EMF प्रोटेक्शन, केबल डिटेक्शन और इनपुट सर्ज प्रोटेक्शन शामिल हैं।
