सस्ता OnePlus N6 Lite स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, फ्लैट डिस्प्ले और मिलेगा ग्रीन कलर ऑप्शन
वनप्लस ने भारत में अपने नए अफोर्डेबल स्मार्टफोन OnePlus N6 Lite के लॉन्च की पुष्टि कर दी है, जिसे Amazon पर टीज किया गया है।

OnePlus N6 Lite भारत में जल्द होगा लॉन्च
HighLights
OnePlus N6 Lite का भारत में लॉन्च कन्फर्म।
Amazon पर माइक्रोसाइट के जरिए टीज किया गया।
यह वनप्लस का सबसे अफोर्डेबल फोन होगा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus को लेकर खबर थी कि वह भारत में अपना एक और अफोर्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। यह फोन कंपनी के N6 लाइनअप के तहत लॉन्च होगा। अब वनप्लस ने कन्फर्म कर दिया है कि वह इंडियन मार्केट में OnePlus N6 Lite को लॉन्च करेगा। इस फोन को लॉन्च को टीज करते हुए कंपनी ने माइक्रोसाइट रिलीज की है। माना जा रहा है कि यह OnePlus के पोर्टफोलियो का सबसे अफोर्डेबल स्मार्टफोन होगा। फिलहाल कंपनी ने इसके लॉन्च डेटा का एलान नहीं किया है।
OnePlus N6 Lite इंडिया लॉन्च
OnePlus N6 Lite को टीज करते हुए कंपनी ने Amazon पर माइक्रोसाइट लाइव की है। इसमें कंपनी ने इस फोन को “Powerfully big” टैगलाइन के साथ टीज किया है। कंपनी ने फिलहाल लॉन्च डेट का एलान नहीं किया है। टीजर इमेज में इस फोन का फ्रंट डिजाइन देखने को मिल रहा है। OnePlus N6 Lite स्मार्टफोन को फ्लैट डिस्प्ले के साथ लाया जाएगा, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए पंच-होल कटआउट दिया गया है। इसमें ग्रीन कलर का फ्रेम देखाई दे रहा है।

रिपोर्ट्स की मानें तो OnePlus N6 Lite स्मार्टफोन को भारत में सितंबर के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। यह अपकमिंग फोन कंपनी के पहले रिलीज हुए OnePlus N6x स्मार्टफोन के ठीक नीचे प्लेस किया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि N6 Lite स्मार्टफोन को 4GB रैम के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।
OnePlus N6 सीरीज के तहत अब तक कंपनी दो स्मार्टफोन OnePlus N6 और OnePlus N6x लॉन्च कर चुकी है। N6x को वनप्लस ने जुलाई में लॉन्च किया था। इसे कंपनी ने 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लाया गया है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वनप्लस का यह अपकमिंग फोन 4जी सपोर्ट के साथ लाया जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने इस बारे में कुछ भी जानकारी शेयर नहीं है।
