OnePlus की फेस्टिव सेल शुरू: OnePlus 15, Nord सीरीज और टैबलेट्स पर बंपर डिस्काउंट, ईयरबड्स पर भी छूट
त्योहारी सीजन को देखते हुए टेक ब्रांड OnePlus ने भारत में अपनी फेस्टिव सेल ऑफर्स का एलान कर दिया है। ...और पढ़ें
-1793270423824_m.webp)
भारत में OnePlus फेस्टिव सेल ऑफर्स का एलान।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus ने भारत में अपने स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर फेस्टिव सेल ऑफर्स का एलान कर दिया है। कंपनी चुनिंदा डिवाइसेज पर डिस्काउंट्स, बैंक ऑफर्स, नो-कॉस्ट EMI और बंडल्ड एक्सेसरीज ऑफर कर रही है। सबसे बड़े और खास ऑफर्स OnePlus 15 सीरीज, OnePlus 13s, Nord 6 सीरीज और N सीरीज के स्मार्टफोन्स पर दिए जा रहे हैं। कस्टमर्स टैबलेट्स और वायरलेस ऑडियो प्रोडक्ट्स पर भी बेहतरीन डील्स का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा OnePlus का दावा है कि 2026 की पहली छमाही में उसकी एवरेज प्राइस हाइक इंडस्ट्री के औसत से काफी कम रही है।
OnePlus फेस्टिव सेल ऑफर्स
OnePlus के मुताबिक, OnePlus 15 पर 1,000 रुपये का फेस्टिव डिस्काउंट और 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। OnePlus 15R पर 3,000 रुपये का प्राइस कट और 2,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि OnePlus 13s को 2,000 रुपये की छूट और 3,000 रुपये तक के बैंक डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।
OnePlus Nord 6, Nord CE6 और Nord CE6 Lite पर भी फेस्टिव डिस्काउंट्स मिल रहे हैं, जिसमें Nord CE6 Lite की इफेक्टिव शुरुआती कीमत 27,499 रुपये हो जाती है। N सीरीज की बात करें तो OnePlus N6, N6x और N6 Lite की इफेक्टिव कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है। OnePlus ने N6x का एक नया 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट भी पेश किया है। ये हैंडसेट फेस्टिव सेल के दौरान 8 अक्टूबर से एक्सक्लूसिव तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
कंपनी चुनिंदा कार्ड्स पर OnePlus 15, OnePlus 15R और OnePlus 13s पर 9 महीने तक, Nord 6 सीरीज पर 6 महीने तक और N सीरीज मॉडल्स पर 3 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दे रही है।

टैबलेट्स पर ऑफर्स
टैबलेट सेगमेंट में OnePlus Pad 4 पर 4,500 रुपये तक के इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट के साथ 58,499 रुपये की इफेक्टिव प्राइस पर उपलब्ध है। फेस्टिव सेल के दौरान बायर्स को इसके साथ एक फ्री OnePlus Stylo Pro भी मिलेगा। वहीं, OnePlus Pad Go2 के साथ फ्री Go2 Stylo दिया जा रहा है, जबकि Pad Lite पर 2,000 रुपये का फेस्टिव प्राइस कट मिला है।
कस्टमर्स चुनिंदा कार्ड्स के जरिए Pad 4 पर 6 महीने तक और Pad Go2 पर 3 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का फायदा ले सकते हैं।
ऑडियो प्रोडक्ट्स और ईयरफोन्स पर डील्स
ब्रांड ने TWS ईयरफोन्स पर भी शानदार डील्स का एलान किया है। OnePlus Buds Pro 3 पर 2,000 रुपये का फेस्टिव प्राइस ड्रॉप और 2,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। Buds 4, Nord Buds 4 Pro और Nord Buds 4 पर भी प्राइस कट और बैंक डिस्काउंट्स दिए जा रहे हैं, जिसमें Nord Buds 4 की इफेक्टिव कीमत 2,699 रुपये से शुरू होती है।
OnePlus ने Nord Buds 3r का एक नया Jade Mist कलर ऑप्शन भी लॉन्च किया है, जिसकी इफेक्टिव कीमत 1,599 रुपये रखी गई है। Bullets Wireless Z3 और Bullets Wireless Z2 ANC भी इस सेल का हिस्सा हैं, जो क्रमशः 1,399 रुपये और 1,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर मिल रहे हैं।
कस्टमर्स इन सभी डील्स का फायदा कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, OnePlus Store एप और Amazon Great Indian Festival सेल के दौरान Amazon India से उठा सकते हैं। वहीं, ऑफलाइन ऑफर्स बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई के OnePlus Experience Stores के साथ-साथ चुनिंदा पार्टनर आउटलेट्स पर भी उपलब्ध हैं।
