विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

200MP कैमरा और 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा नया फ्लगैशिप स्मार्टफोन, लेटेस्ट स्नेपड्रैगन प्रोसेसर भी

Published: Tue, 08 Sep 2026 08:00 AM (IST)

वनप्लस जल्द ही अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 चीन में लॉन्च करेगा, जिसमें 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. 200MP प्राइमरी कैमरा और 9000mAh की बड़ी बैटरी।

  2. Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर के साथ लॉन्च।

  3. 185Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलने की उम्मीद।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वनप्लस जल्द अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 लॉन्च करेगा। यह फोन सबसे पहले होम मार्केट चीन में लॉन्च किया जाएगा, जो पिछली जेनरेशन OnePlus 15 को रिप्लेस करेगा। OnePlus ने फिलहाल अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में कुछ भी डिटेल शेयर नहीं की है। हालांकि, कंपनी के अपकमिंग फोन के बारे में काफी जानकारी ऑनलाइन सामने आ चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो अपकमिंग OnePlus 16 को बड़ी बैटरी, Snapdragon चिपसेट और 185Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च किया जाएगा।

OnePlus 16 की संभावित स्पेसिफिकेशन्स

पॉपुलर चाइनीज टिपस्टर Digital Chat Station ने अपने Weibo अकाउंट में अपकमिंग OnePlus 16 को लेकर पोस्ट शेयर किए हैं। वनप्लस के इस फोन में 9,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इससे पहले कंपनी ने OnePlus 15 में 7,300mAh की बैटरी दी थी। ऐसा लग रहा है कि कंपनी बैटरी के मामले में फोन को बड़ा अपग्रेड देने की प्लानिंग कर रही है।

 

अपकमिंग OnePlus 16 के बारे में बताया जा रहा है कि इस फोन को ओप्पो के एनर्जी एफिसीएंट चिप के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह चिप लो-वोल्टेज डिस्चार्ज सपोर्ट करती है। इसके साथ ही फोन में 185Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिल सकती है। पिछले मॉडल से तुलना करें तो कंपनी ने उसमें 165Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले दी थी।

OnePlus 16 स्मार्टफोन के बारे में यह भी बताया जा रहा है कि इसमें Qualcomm का अपकमिंग Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन में 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। कैमरा के मामले में भी कंपनी ने इसे बड़ा अपग्रेड दिया है। OnePlus 15 में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया था।

OnePlus ने फिलहाल OnePlus 16 के लॉन्च डेट का एलान नहीं किया है। संभव है कि यह फोन चीन में अक्तूबर में पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें 6.78-इंच का कस्टम BOE Oriental Screen 4.0 दिया गया है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वनप्ल का अपकमिंग OnePlus 16 को चीन में CNY 4,999 (करीब 71,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- OnePlus का 200MP कैमरा वाला नया 5G फोन: 9,000mAh बैटरी और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर