6,000 mAh बैटरी वाला किफायती 5G फोन कल होगा लॉन्च, 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी
नथिंग 7 जुलाई, 2026 को भारत में अपना नया 5G फोन Nothing Phone 4b लॉन्च करेगा, जो Flipkart पर उपलब्ध होगा। ...और पढ़ें

6,000 mAh बैटरी वाला किफायती 5G फोन कल होगा लॉन्च, 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी काफी वक्त से कोई मिड-रेंज 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं? तो आपके लिए अच्छी खबर है। कल यानी 7 जुलाई, 2026 को भारत में नथिंग अपना नया डिवाइस लॉन्च करने जा रहा है जो Nothing Phone 4b के नाम से मार्केट में आएगा। लॉन्च के बाद ये स्मार्टफोन Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
ऐसा माना जा रहा है कि ये नया वाला फोन, Nothing Phone 4a से सस्ता हो सकता है, जो फिलहाल ब्रांड का सबसे किफायती स्मार्टफोन है। चलिए पहले डिवाइस के कुछ संभावित फीचर्स पर एक नजर डालते हैं...
Nothing Phone 4b के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
हालिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि इस फोन में स्नैपड्रैगन 6 Gen 4 चिपसेट देखने को मिल सकता है। साथ ही इस नए वाले Nothing Phone 4b में 6.7-इंच का 120 Hz AMOLED डिस्प्ले भी मिल सकता है। फोन में 6,000mAh की बैटरी होने की बात कही जा रही है।
फोटो और वीडियो के लिए डिवाइस में OIS के साथ 50 MP का रियर कैमरा मिल सकता है और एक सेकेंडरी 8 MP का लेंस भी डिवाइस में हो सकता है। जबकि सामने की तरफ फोन में 16 MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
खास RCB एडिशन भी होगा लॉन्च
ये पहले ही कन्फर्म हो गया है कि फोन तीन कलर ऑप्शन में आ रहा है। ब्रांड ने पहले ही Nothing Phone 4b के डिजाइन को ब्लू, ब्लैक और वाइट कलर में दिखाया है। इतना ही नहीं भारत में इस फोन का एक खास Nothing Phone 4b RCB एडिशन भी लॉन्च किया जाएगा, जिसमें फोन शानदार रेड कलर में देखने को मिलेगा। डिवाइस की कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि ये फोन 30 हजार रुपये से कम कीमत में आ सकता है।