Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Nothing ने अपकमिंग Phone 4b के डिजाइन से उठाया पर्दा, 7 जुलाई को लॉन्च होगा सस्ता स्मार्टफोन

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 12:43 PM (IST)

    Nothing ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Phone 4b का डिजाइन ऑफिशियली रिवील कर दिया है, जो 7 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा। ...और पढ़ें

    Nothing Phone 4b कब होगा लॉन्च

    Nothing Phone 4b कब होगा लॉन्च

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Nothing ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Phone (4b) के डिजाइन ऑफिशियली रिवील कर दिया है। नथिंग का यह अपकमिंग स्मार्टफोन ब्रांड-न्यू प्रोडक्ट है। अपकमिंग Phone (4b) स्मार्टफोन के डिजाइन को लेकर कंपनी का कहना है कि यह अब तक लॉन्च हुए नथिंग ब्रांड के स्मार्टफोन से काफी अलग है। यह कंपनी के मौजूदा मॉडल के डिजाइन के बीच ब्रिज का काम करेगा।

    अपकमिंग नथिंग Phone (4b) के डिजाइन लेआउट की बात करें तो यह Phone (4a) Pro की तरह यूनीबॉडी के साथ आएगा। इसके साथ ही फोन में Glyph Bar भी मिलता है। इस फोन में Glyph Bar में व्हाइट LED मिलते हैं। यह कैमरा पैनल के दाईं ओर दिया गया है। फोन में कैमरा वर्टिकली अरेंट हैं। इस फोन के Glyph Bar में एक लाल रंग की एलईडी भी मिलती है, जो कैमरा रिकॉर्डिंग ऑन होने पर ऑन हो जाती है।

    नथिंग के इस फोन के डिजाइन में एक और नई चीज शामिल किया गया है। इसमें पुराने मॉडल की तरह ट्रांसपेरेंट बैक पैनल नहीं मिलता है। पुराने मॉडल में फोन के कम्पोनेंट्स को ऐसे अरेंज किया जाता था कि वे बैक पैनल के साथ सिंक होकर फोन के लुक को नया रूप ऑफर करते थे।

    Nothing Phone 4b कब होगा लॉन्च

    Nothing का यह फोन भारत में 7 जुलाई को लॉन्च होना है। यह फोन कंपनी का नया अफोर्डेबल मॉडल हो सकता है, जिसे 30 हजार रुपये की रेंज में लाया जा सकता है। नथिंग ने ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर इस फोन की माइक्रोसाइट लाइव की है। ऐसे में यह तो तय है कि फोन बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। रिपोर्ट्स की मानें यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट के साथ मार्केट में लाया जा सकता है।

    खबरें और भी

    अपकमिंग Nothing Phone 4b स्मार्टफोन के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। कंपनी ने भी इस स्मार्टफोन को टीज करना शुरू कर दिया है। संभव है कि आने वाले दिनों में कंपनी इसके स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स से जुड़ी जानकारी शेयर करना शुरू करेगी।

    यह भी पढ़ें- Nothing Phone 4b भारत में 7 जुलाई को होगा लॉन्च, मौजूदा 'a' सीरीज से भी सस्ता होगा कंपनी का नया हैंडसेट