विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

6 जीबी रैम और 16 एमपी कैमरा के साथ भारत में जल्द लॉन्च होगा नोकिया का यह स्मार्टफोन

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Updated: Tue, 24 Oct 2017 12:02 PM (IST)

मोटो और नोकिया दो नए हैंडसेट लॉन्च करने की तैयारी में है। इसमें से एक हैंडसेट 31 अक्टूबर और मोटो प्ले सीरीज हैंडसेट अगले साल लॉन्च हो सकता है

6 जीबी रैम और 16 एमपी कैमरा के साथ भारत में जल्द लॉन्च होगा नोकिया का यह स्मार्टफोन
6 जीबी रैम और 16 एमपी कैमरा के साथ भारत में जल्द लॉन्च होगा नोकिया का यह स्मार्टफोन

नई दिल्ली (जेएनएन)। फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल नोकिया ब्रैंड के नए हैंडसेट Nokia 7 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह फोन एक इवेंट के दौरान 31 अक्टूबर को पेश किया जा सकता है। कंपनी ने इसके लिए इनवाइट भेजना शुरू कर दिए हैं, जिसमें लिखा है, “एचएमडी ग्लोबल नोकिया फोन की अगली उपलब्धि के अनावरण में आपको आमंत्रित करती है।” इसके साथ ही लेनोवो की स्वामित्व वाली कंपनी मोटो लाइन अप में प्ले मॉडल को एक बार फिर लॉन्च करेगी। इन्हें अगले साल लॉन्च किया जा सकता है।

नोकिया 7 के फीचर्स:

इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन के साथ 5.2 इंच का फुल-एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर और 4/6 जीबी रैम से लैस है। इसमें 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नॉगट पर काम करता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

कैमरा और कनेक्टिविटी:

फोटेग्राफी के लिए इसमें एफ/1.8 अपर्चर से लैस 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, एफ/2.0 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में ड्यूल साइट फीचर यानी बोथी फीचर इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।

कीमत:

स्थानीय मार्केिट में नोकिया 7 के 4 जीबी रैम वैरिएंट की कीमत 2499 चीनी युआन यानी करीब 25,000 रुपये है। वहीं, फोन के 6 जीबी रैम वैरिएंट की कीमत 2,699 चीनी युआन यानी करीब 26,500 रुपये है।

लेनोवो प्ले सीरीज:

खबरों की मानें तो कंपनी मोटो जी6 प्ले को लॉन्च करेगी। इसके अलावा कंपनी मोटो जी6 और जी6 प्लस भी पेश कर सकती है। कंपनी नए प्ले सीरीज वैरिएंट के साथ ग्राहकों को कुछ नया देना चाहती है। माना जा रहा है कि कंपनी इस फोन को कई दमदार फीचर्स के साथ लैस कर सकती है। हालांकि, अभी इस नए फोन के फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। अगर प्ले सीरीज की बात करें तो पिछले साल सितंबर में कंपनी ने मोटो जी4 प्ले लॉन्च किया था।

यह भी पढ़ें:

यह नई तकनीक इंटरनेट को बना देगी सुपरफास्ट, जानें इसके बारे में

7000 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हैं ये 5 VoLTE सपोर्ट स्मार्टफोन्स

जियोफोन में हुआ ब्लास्ट, सैमसंग गैलेक्सी जे7 में लगी आग, जानें पूरा माजरा