विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गूगल नाउ अब नए रूप में

By Edited By:
Updated: Thu, 19 Jun 2014 11:33 AM (IST)

गूगल इस समय अपनी गूगल नाउ सर्विस को बेहतरीन बनाने पर लगातार काम कर रहा है। गूगल की इस सर्विस में नए फीचर्स को जोड़ने पर काम हो रहा है, जो यूजर्स के जीमेल कंवर्सेशन से प्राप्त सूचना का विश्लेषण कर उससे संबंधित रिमाइंडर कार्ड तैयार करेगा।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। गूगल इस समय अपनी गूगल नाउ सर्विस को बेहतरीन बनाने पर लगातार काम कर रहा है। गूगल की इस सर्विस में नए फीचर्स को जोड़ने पर काम हो रहा है, जो यूजर्स के जीमेल कंवर्सेशन से प्राप्त सूचना का विश्लेषण कर उससे संबंधित रिमाइंडर कार्ड तैयार करेगा। चूंकि गूगल नाउ अनऑथराइज्ड नहीं है, इसलिए वह यूजर्स के जीमेल कंवर्सेशन से सूचनाएं कर हासिल सकता है। यह फीचर्स यूजर्स के पूर्वनियोजित सूचनाओं की डिटेल देगा और उसका स्वत: ही रिमाइंडर कार्ड क्रिएट कर देगा। यूजर्स इस रिमाइंडर कार्ड को देख भी सकते हैं। यूजर्स चाहें, तो इस बात की भी जानकारी ले सकेंगे कि उनके जीमेल अकाउंट के साथ जुड़े गूगल कैलेंडर पर यूजर्स से मिलते-जुलते इवेंट कहां तैयार किए गए हैं। यह गूगल नाउ फीचर का एक्सटेंडेड वर्जन है।

पढ़ें: सैटेलाइट निर्माता स्काईबॉक्स को खरीदेगा गूगल

पढ़ें: अब घरों की सुरक्षा भी करेगा गूगल