विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Flipkart के प्रतिद्वंदियों से Motorola ने मिलाया हाथ

By Monika minalEdited By:
Updated: Thu, 24 Sep 2015 03:23 PM (IST)

Motorola पिछले कुछ समय से यूजर्स के बीच बहुत पसंद किया जा रहा है| कम कीमतों में बढ़िया स्पेसिफिकेशन उपलब्ध करवाने के साथ-साथ Motorola द्वारा लांच किए गए पिछले कुछ मॉडल ने मार्किट में धूम मचा दी थी| Motorola के इन मोबाइल फोन्स की अच्छी खासी सेल भी हुई थी|

News Article Hero Image

Motorola पिछले कुछ समय से यूजर्स के बीच बहुत पसंद किया जा रहा है| कम कीमतों में बढ़िया स्पेसिफिकेशन उपलब्ध करवाने के साथ-साथ Motorola द्वारा लांच किए गए पिछले कुछ मॉडल ने मार्किट में धूम मचा दी थी| Motorola के इन मोबाइल फोन्स की अच्छी खासी बिक्री भी हुई थी|

Motorola के हैंडसेट किसी रिटेल या ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध नहीं होते| FLIPKART के साथ हुए टाई-अप में Motorola के हैंडसेट केवल Flipkart की साइट से खरीदे जा सकते थे, परन्तु लगभग पिछले 18 महीनों से इन दो ब्रैंड्स के बीच चल रही खिट-पिट का फायदा अब दूसरी ऑनलाइन साइट्स को होने जा रहा है| Motorola ने अब अपने हैंडसेट Flipkart के प्रतिद्वंदी ऑनलाइन पोर्टल जैसे की Snapdeal, Amazon के साथ-साथ Airtel ओर Reliance के रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है|

इन नयी कंपनियों के साथ बिक्री आगामी शुक्रवार से शुरू हो जाएगी| Motorola अपने रिटेल बिज़नेस की शुरूआत मेट्रो सिटीज से करेगा|