विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Fire-Boltt के बाद अब Mivi का बड़ा दांव! आ रहा है 'Mivi One 5G' स्मार्टफोन, सामने आया पहला लुक

Published: Wed, 02 Sep 2026 06:26 PM (IST)

ऑडियो प्रोडक्ट्स बनाने वाला इंडियन ब्रांड Mivi अब स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री करने जा रहा है। कंपनी ने ऑफिशियली कन्फर्म ...और पढ़ें

Mivi One 5G जल्द भारत में होगा लॉन्च।

Mivi One 5G जल्द भारत में होगा लॉन्च। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Mivi ने पिछले महीने भारत में अपने पहले स्मार्टफोन के लॉन्च को टीज करना शुरू किया था और अब ये कंफर्म हो गया है कि ये फोन Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने ऑफिशियली ये भी बता दिया है कि उसके डेब्यू स्मार्टफोन का नाम 'Mivi One 5G' होगा। जैसा कि नाम से ही साफ है, ये अपकमिंग फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा। ब्रांड ने इसके प्रोसेसर का भी हिंट दिया है। Flipkart पर इस फोन का डेडिकेटेड लैंडिंग पेज लाइव हो चुका है, जहां इसके डिजाइन और कलर की पहली झलक देखने को मिल रही है।

Mivi One 5G जल्द भारत में लेगा एंट्री

Mivi One 5G की Flipkart माइक्रोसाइट से पता चलता है कि ये हैंडसेट भारत में 'जल्द ही दस्तक देने वाला' है। हालांकि, इसकी सही लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है। ये फोन 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा और इसमें Qualcomm Snapdragon 5G चिपसेट मिलने की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि कंपनी ने प्रोसेसर के सटीक मॉडल का नाम अभी नहीं बताया है।

लिस्टिंग में Mivi One 5G को राउंडेड कॉर्नर्स वाले ग्रीन कलर ऑप्शन में दिखाया गया है। इसे 'Pretty Powerful' टैगलाइन के साथ टीज किया गया है। आने वाले दिनों में Mivi इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और लॉन्च डेट का खुलासा कर सकता है। हाल ही में आए लीक्स में दावा किया गया है कि Mivi One 5G को देश में 15,000 रुपये से कम के बजट सेगमेंट में उतारा जाएगा।

Mivi के पोर्टफोलियो में पहले से ही ईयरफोन्स, साउंडबार, ब्लूटूथ स्पीकर्स, होम थिएटर सिस्टम और कई ऑडियो प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। हैदराबाद बेस्ड इस कंज्यूमर टेक ब्रांड का ये पहला स्मार्टफोन होगा।

इस लॉन्च के साथ ही Mivi उन भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड्स की लिस्ट में शामिल हो जाएगी जिन्होंने भारत के स्मार्टफोन मार्केट में कदम रखा है। हाल ही में वियरेबल ब्रांड Fire-Boltt ने Boltt Ace (कीमत 13,999 रुपये) और Boltt Evo (कीमत 10,999 रुपये) लॉन्च करके स्मार्टफोन कैटेगरी में एंट्री ली थी। इसके अलावा एक और ब्रांड Philips ने भी हाल ही में 20,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर अपना S7221 5G स्मार्टफोन भारत में उतारा है।

यह भी पढ़ें: क्या है JioPC? जिससे पुराना लैपटॉप हो जाएगा सुपरफास्ट, 16GB तक RAM और 1TB स्टोरेज भी