विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Whoop और Fitbit को टक्कर देने आया ये फिटनेस ट्रैकर, बिना किसी सब्सक्रिप्शन के करेगा काम; भारत में इतनी है कीमत

Published: Sun, 06 Sep 2026 08:00 AM (IST)

IFA 2026 में Luna ने एलान किया है कि उसका स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकर Luna Band अब दुनियाभर में शिपिंग के ...और पढ़ें

Luna Band की ग्लोबल शिपिंग शुरू।

Luna Band की ग्लोबल शिपिंग शुरू। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। IFA 2026 में Luna ने एलान किया कि उसका Luna Band अब ग्लोबली शिप होना शुरू हो गया है। ये स्क्रीनलेस वियरेबल इस साल की शुरुआत में CES 2026 में पहली बार सामने आया था और कंपनी ने जुलाई में इसके प्री-ऑर्डर लेना शुरू किया था। इस फिटनेस ट्रैकर में मल्टी-चैनल PPG हार्ट रेट सेंसर दिया गया है और इसे हार्ट रेट, SpO2 लेवल्स, स्लीप और दूसरे हेल्थ मीट्रिक्स और फिटनेस एक्टिविटीज को ट्रैक करने के लिए डिजाइन किया गया है। Whoop और Google Fitbit Air मॉडल्स के उलट, Luna Band का इस्तेमाल बिना किसी सब्सक्रिप्शन के किया जा सकता है। ये LifeOS AI प्लेटफॉर्म पर काम करता है।

Luna Band की भारत में कीमत

Luna ने कंफर्म किया है कि Luna Band की आधिकारिक तौर पर दुनिया भर में शिपिंग शुरू हो चुकी है। फिलहाल में ये वियरेबल Luna की इंडियन वेबसाइट पर 13,999 रुपये की कीमत में लिस्टेड है। अमेरिका में इसकी कीमत $149 (लगभग 14,000 रुपये) है।

भारत में Luna Band एलो ग्रीन, डेजर्ट बेज और ऑनिक्स ब्लैक कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। बायर्स चाहें तो एम्बर ऑरेंज, अटलांटिक ब्लू और ग्लेशियर ब्लू कलर्स में एडिशनल स्ट्रैप्स भी अलग से खरीद सकते हैं।

Luna Band के स्पेसिफिकेशन्स

जैसा कि बताया गया है, Luna Band की सबसे बड़ी USP ये है कि इसे किसी सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होती। ये बात इसे Whoop और Fitbit Air जैसे दूसरे फिटनेस डिवाइसेज से अलग बनाती है, जिनमें कई एडवांस्ड फीचर्स इस्तेमाल करने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है। Luna Band एक स्क्रीनलेस वियरेबल है और इसे रिस्ट या अपर आर्म पर पहना जा सकता है।

Luna Band LifeOS प्लेटफॉर्म पर काम करता है और ये एक पर्सनलाइज्ड डेली हेल्थ कोच की तरह काम करता है। ये यूजर के मेंस्ट्रुअल साइकिल और खाने-पीने की आदतों को ट्रैक करता है और इस जानकारी के बेसिस पर सजेशन देता है। हेल्थ मीट्रिक्स ट्रैक करने के लिए इसमें PPG हार्ट रेट सेंसर, 6-एक्सिस एक्सेलेरोमीटर और स्किन टेम्परेचर सेंसर मौजूद है।

Luna Band को Apple और Android दोनों डिवाइसेज के साथ पेयर किया जा सकता है। ये हार्ट रेट, SpO2 लेवल्स और VO2 Max को ट्रैक करता है। ये पहनने वाले की एक्टिविटीज को ऑटोमैटिकली लॉग कर सकता है, जिसमें रनिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, बॉक्सिंग और हाइरॉक्स शामिल हैं। ये स्किन टेम्परेचर और स्लीप पैटर्न को मॉनिटर करता है और शरीर की मौजूदा स्थिति के बेसिस पर कस्टम डेली हाइड्रेशन गोल्स और सप्लीमेंट के सजेशन देता है। सिंगल चार्ज पर इसमें 10 दिनों तक की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है। साथ ही इसमें 5 ATM वाटर-रेसिस्टेंस रेटिंग दी गई है।

यह भी पढ़ें: बिना इंटरनेट याद रहेगा कहां रखा है सामान, Google के नए Android अपडेट में आए कमाल के फीचर्स