यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एलईईको ली मैक्स 2 पर हुई 5000 रुपये की भारी कटौती, ऑफर लिमिटेड
एलईईको कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन ली मैक्स 2 की कीमतों में भारी कटौती की है

एलईईको कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन ली मैक्स 2 की कीमतों में भारी कटौती की है। 22,999 रुपये में लांच हुए इस फोन की कीमत 5000 रुपये कम कर दी गई है यानि ग्राहक इस फोन को अब 17,999 रुपये मेx खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि ये एक अस्थायी कटौती है। इस स्मार्टफोन को 1 से 6 अक्टूबर तक lemall.com से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। यही नहीं, फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल, अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल और स्नैपडील दिवाली सेल के दौरान भी ये फोन सस्ते में ही उपलब्ध होगा।
वहीं, दूसरी ओर 30 सितंबर को कंपनी इस फोन की फ्लैश सेल भी आयोजित करने वाली है। इस सेल के दौरान ग्राहकों को 2000 स्पेशल वाउचर दिए जाएंगे। इन वाउचर्स को lemall.com पर 1 से 6 अक्टूबर तक रिडीम किया जा सकता है।
LeEco Le Max 2:
याद दिला दें इस फोन में 5.7 इंच की क्यूएचडी डिस्पले दी गई है। ये फोन क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 4जीबी रैम से लैस है। इसके अलावा 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। 3100 एमएएच की बैटरी के साथ ये फोन 32 जीबी की इंटरनल मेमोरी से लैस है। ये फोन मेटल बॉडी से बनाया गया है जो एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है। इसके अलावा ये फोन वीआर हैंडसेट के साथ आएगा। इसके अलावा टाइप-C ऑडियो कनेक्टर दिया गया है। इसके साथ ही बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई वाइ-फाइ 802.11, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

