Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ 8,499 रुपये में 5,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, 6GB तक RAM और 6.56-इंच डिस्प्ले भी

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 09:00 AM (IST)

    लावा ने भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Lava Smart 4 लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 8,499 रुपये है। ...और पढ़ें

    सिर्फ 8,499 रुपये में 5,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, 6GB तक RAM और 6.56-इंच डिस्प्ले भी

    सिर्फ 8,499 रुपये में 5,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, 6GB तक RAM और 6.56-इंच डिस्प्ले भी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। लावा ने इंडियन मार्केट में अपना नया फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Lava Smart 4 के नाम से पेश किया है। इस फोन को Smart लाइनअप में एक नए मॉडल के तौर पर लॉन्च किया गया है। ये नया किफायती स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में आता है और इसमें 5,000mAh की बैटरी मिल रही है।

    इस नए डिवाइस में 6.56-इंच की डिस्प्ले और 4G कनेक्टिविटी मिल रही है। फोन के पिछले हिस्से में 8-मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है और ये डिवाइस ऑक्टा-कोर Unisoc प्रोसेसर से लैस है। डिवाइस एक ही RAM और स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...

    Lava Smart 4 की कीमत

    कीमत की बात करें तो भारत में Lava Smart 4 के 3GB RAM + 32GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है। फोन को अजंता ग्रे और कोणार्क गोल्ड कलर में पेश किया गया है। ये कन्फर्म हो गया है कि यह सभी ऑफलाइन रिटेलर्स और सर्विस प्रोवाइडर्स के पास फाइनेंशियल स्कीम के जरिए उपलब्ध होगा।

    नए वाले Lava Smart 4 के लिए कंपनी फ्री डोरस्टेप आफ्टर-सेल्स सर्विस भी देगी, जैसा कि हाल ही में लॉन्च हुए दूसरे Lava हैंडसेट के लिए दिया जा रहा है। कंपनी ने इस साल जून में Lava Smart 4 Plus को 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वाले एकमात्र वैरिएंट में 9,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था।

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-08-11 at 8.44.23 AM

    Lava Smart 4 के स्पेसिफिकेशन्स

    स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो नए Lava Smart सीरीज फोन में 6.56-इंच का qHD डिस्प्ले मिल रहा है। फोन एंड्रॉयड 16 Go पर चलता है। Lava ने इस मॉडल के लिए दो साल तक पक्के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

    फोन में Unisoc SC9863A प्रोसेसर मिल रहा है, जिसके साथ 3GB RAM और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिल रही है। हैंडसेट में एक्स्ट्रा 3GB वर्चुअल RAM भी मिल रही है। यानी देखा जाए तो फोन में वर्चुअल RAM के साथ कुल 6GB RAM मिल रही है।

    Lava Smart 4 के कैमरा स्पेक्स

    कैमरे की बात करें तो Lava Smart 4 में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। हैंडसेट में मिलिट्री-ग्रेड (MIL-STD-810H) सर्टिफिकेशन भी मिल रहा है। फोन में 4G कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिल रही है। डिवाइस 5,000mAh की बैटरी, USB Type-C पोर्ट के जरिए 10W चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

    यह भी पढ़ें- Motorola का 7000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी