विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7,999 रुपये कीमत वाले इस फोन की सेल आज से, 6GB रैम के साथ मिलेगी 5,000mAh की बैटरी

Published: Thu, 03 Sep 2026 08:00 AM (IST)

इंडियन स्मार्टफोन ब्रांड Lava का नया बजट हैंडसेट Lava Bold N4 Lite आज यानी 3 सितंबर से पहली बार सेल ...और पढ़ें

Lava Bold N4 Lite की सेल आज से शुरू होने जा रही है।

Lava Bold N4 Lite की सेल आज से शुरू होने जा रही है। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Lava ने बीते 27 अगस्त को अपनी Bold स्मार्टफोन सीरीज में नया बजट हैंडसेट Lava Bold N4 Lite भारत में लॉन्च किया था। इस बजट फोन में 6.56-इंच का डिस्प्ले, Unisoc 9863A चिपसेट और 5,000mAh की बैटरी दी गई है। ये फोन Android 16 Go पर रन करता है और इसमें वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ 3GB रैम दी गई है। इसके अलावा हैंडसेट में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और MIL-STD-810H रेटिंग है। Lava ने इस फोन को 8,100 रुपये से कम कीमत में उतारा है। अब ये फोन आज यानी 3 सितंबर से सेल में जा रहा है। आइए जानते हैं इसके दाम और फीचर्स की पूरी डिटेल।

Lava Bold N4 Lite की भारत में कीमत और सेल डिटेल्स

Lava Bold N4 Lite के 3GB रैम + 32GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 8,099 रुपये रखी गई है, जिसे 7,999 रुपये के स्पेशल लॉन्च प्राइस पर खरीदा जा सकेगा। ये हैंडसेट आज (3 सितंबर) दोपहर 12 बजे से Amazon पर सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहा है और ये एम्पायर गोल्ड और घोस्ट सिल्वर कलर ऑप्शन्स में मिलेगा।

इसके साथ ही फोन पर Lava की 'Free Service at Home' सर्विस भी मिल रही है, जो पूरे भारत में यूजर्स को घर बैठे आफ्टर-सेल्स सपोर्ट देती है।

Lava Bold N4 Lite_

Lava Bold N4 Lite के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Lava Bold N4 Lite में 6.56-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन Unisoc 9863A प्रोसेसर से लैस है। इसमें 3GB रैम के साथ 3GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट है। इंटरनल स्टोरेज 32GB की है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 64GB तक बढ़ाया जा सकता है। ये डिवाइस आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 16 Go Edition पर काम करता है। Lava का कहना है कि ये सॉफ्टवेयर पूरी तरह ब्लोटवेयर-फ्री है और फोन को 2 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे।

कैमरे की बात करें तो Lava Bold N4 Lite में 8-मेगापिक्सल का AI रियर कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। हैंडसेट में 10W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और ऑडियो के लिए सिंगल स्पीकर दिया गया है। इसके अलावा मजबूती के लिए फोन को MIL-STD-810H रेटिंग मिली है।

बता दें कि इससे पहले कंपनी ने अप्रैल में Lava Bold N2 Lite को 7,399 रुपये में उतारा था। उसमें 6.75-इंच का HD+ 90Hz डिस्प्ले, Unisoc 9863A प्रोसेसर और Android 15 Go मिलता है। इस फोन में 3GB रैम, 512GB तक एक्सपेंडेबल 64GB स्टोरेज, 10W चार्जिंग वाली 5,000mAh बैटरी, 13-मेगापिक्सल AI डुअल रियर कैमरा और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया था।

यह भी पढ़ें: क्या है JioPC? जिससे पुराना लैपटॉप हो जाएगा सुपरफास्ट, 16GB तक RAM और 1TB स्टोरेज भी