Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    40W साउंड आउटपुट और 12 घंटे की बैटरी वाला JBL Pulse 6 ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, LED लाइटिंग के साथ मिलती है IP68 रेटिंग

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 07:30 PM (GMT+05:30)

    JBL ने अपना लेटेस्ट ब्लूटूथ स्पीकर Pulse 6 लॉन्च किया है, जिसमें बिल्ट-इन LED लाइटिंग और IP68 रेटिंग मिलती है। ...और पढ़ें

    40W साउंड आउटपुट वाला जेबीएल का स्पीकर लॉन्च

    40W साउंड आउटपुट वाला जेबीएल का स्पीकर लॉन्च

    HighLights

    1. बिल्ट-इन LED लाइटिंग और IP68 रेटिंग के साथ लॉन्च।

    2. 40W साउंड आउटपुट और AI साउंड बूस्ट तकनीक।

    3. 12 घंटे की बैटरी लाइफ, USB-C चार्जिंग सपोर्ट।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। JBL ने अपना लेटेस्ट ब्लूटूथ स्पीकर Pulse 6 लॉन्च किया है। कंपनी का पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर को कंपनी ने बिल्ट-इन LED लाइटिंग के साथ मार्केट में लाया गया है। यह स्पीकर IP68 रेटिंग के साथ लाया गया है। यानी यह आउटडोर या पूल पार्टी के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

    JBL Pulse 6 की खूबियां

    JBL Pulse 6 स्पीकर को ट्रांसपेरेंट सिलेंड्रिक डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है, जिसमें इल्यूमिनेटेड हैंडल दिए गए हैं। इस स्पीकर का वजन करीब 1.5 केजी है और इसका साइज 131.7 x 264.1 x 106.4mm है। इस स्पीकर के चारों ओर 360-डिग्री LED लाइटिंग सिस्टम दिया गया है, जो स्पीकर में प्ले होने वाले सॉन्ग पर सिंक होता है। इस स्पीकर के लाइटिंग पैटर्न को यूजर्स JBL One एप से सलेक्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही एप से EQ भी कंट्रोल कर सकते हैं। ड्यूरेबिलिटी की बात करें तो स्पीकर को IP68 रेटिंग के साथ लाया गया है।

    ऑडियो की बात करें तो इस स्पीकर में 30W RMS वूफर और 10W RMS ट्विटर दिया है। इस स्पीकर का कुल साउंड आउटपुट 40W है। JBL का कहना है कि स्पीकर की फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स 42Hz और 20kHz के बीच है। कंपनी का कहना है कि इसमें एआई साउंड बूस्ट का सपोर्ट दिया गया है, जो म्यूजिक को एनालाइज कर रियल टाइम में डिस्ट्रॉर्शन की पहचान कर वॉल्यूम अप करता है।

    jbl 6 speaker

    कनेक्टिविटी के लिए जेबीएल के Pulse 6 स्पीकर को Bluetooth 6.0 के साथ SBC, AAC, और LC3 कोडक्ड सपोर्ट के साथ लाया गया है। इसके साथ ही इसमें ऑराकास्ट पेयरिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसमें बिल्ट-इन DAC और USB-C पोर्ट दिया गया है, जिससे कनेक्ट करने पर यह लॉसलेस ऑडियो प्लेबैक ऑफर करता है।

    खबरें और भी

    Pulse 6 में 34Wh बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में करीब 12 घंटे का बैकअप ऑफर करता है। यह स्पीकर 15W USB-C चार्जिंग सपोर्ट करता है, जो 100 प्रसेंट चार्ज 4.5 घंटे में फुल चार्ज होता है। फिलहाल कंपनी ने इसके इंडिया लॉन्च के बारे में डिटेल में जानकारी दी है।

    यह भी पढ़ें- 10,200mAh बैटरी और 9 JBL Pro स्पीकर के साथ लॉन्च हुआ मोटोरोला का नया टैब, चेक करें कीमत और फीचर्स