5000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 6.67 इंच की 120Hz डिस्प्ले और फ्री कॉलिंग फीचर भी
itel ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन itel City 300 5G लॉन्च किया है। यह फोन 120Hz ...और पढ़ें

5000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 6.67 इंच की 120Hz डिस्प्ले और फ्री कॉलिंग फीचर भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। itel ने इंडियन मार्केट में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने itel City 300 5G के नाम से पेश किया है। बजट सेगमेंट में आने वाला ये फोन 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में 5G कनेक्टिविटी, 5000mAh की बैटरी और Android 16 Go Edition भी मिल रहा है।
कंपनी का दावा है कि ये स्मार्टफोन बिना फालतू एप्स यानी ब्लोटवेयर के क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस ऑफर करता है। फोन की कीमत सिर्फ 14,999 रुपये है। चलिए इसके फुल स्पेसिफिकेशन्स पर एक नजर डालते हैं...
itel City 300 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो itel City 300 5G में 6.67 इंच की HD+ पंच-होल डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन में 2.5D ग्लास डिजाइन मिल रहा है। कंपनी का कहना है कि फोन की मोटाई सिर्फ 8.4mm है, जिससे इसे स्लिम डिजाइन वाला स्मार्टफोन भी कहा जा सकता है।
परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Unisoc T8200 ऑक्टा-कोर 5G प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही फोन में 4GB LPDDR4X रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। स्मार्टफोन डेली यूज, वीडियो कॉलिंग, एप यूज करने और ऑनलाइन कंटेंट देखने के लिए बेस्ट है।
फोन में 10 5G बैंड्स का सपोर्ट भी मिल रहा है। इसके अलावा, फोन में UltraLink फ्री कॉलिंग फीचर भी मिल रहा है। डिवाइस में 5000mAh की बैटरी, USB Type-C चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। हालांकि, फोन के बॉक्स में सिर्फ 10W का चार्जर मिल रहा है।
itel City 300 5G के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी लवर्स के लिए लिए फोन में ऑटोफोकस सपोर्ट वाला 13MP का रियर कैमरा मिल रहा है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। सिक्योरिटी के लिए डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक भी है।
Android 16 Go Edition से है लैस
सॉफ्टवेयर की बात करें तो इस नए itel फोन में Android 16 Go एडिशन मिल रहा है। ये ऑपरेटिंग सिस्टम कम रिसोर्स वाले स्मार्टफोन पर बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। फोन में ब्लोटवेयर-फ्री यूजर इंटरफेस भी मिल रहा है। डिवाइस को तीन कलर Dark Ruby, Mist Beige और Bold Indigo ऑप्शन में पेश किया गया है।
