Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IRCTC की UTS ऐप हुई हिट, जनरल टिकट बुक करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Wed, 01 Aug 2018 12:06 PM (IST)

    IRCTC अनरिजर्वड टिकट बुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं, इसका इस्तेमाल करने से पहले आपको कुछ बातें जाननी जरूरी है ...और पढ़ें

    IRCTC की UTS ऐप हुई हिट, जनरल टिकट बुक करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
    IRCTC की UTS ऐप हुई हिट, जनरल टिकट बुक करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। भारतीय रेलवे की जनरल टिकट को यूजर्स अब मोबाइल ऐप के जरिए खरीद सकते हैं। इस सेवा की शुरुआत रेलवे ने पिछले महीने की है। इस सेवा को देशभर में शुरू हो जाने के बाद से रेलवे ने 300 फीसद से ज्यादा टिकट ऐप के माध्यम से बेचे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सेंट्रल रेलवे ने अप्रैल 2018 के मुकाबले जून 2018 में 175 फीसद ज्यादा टिकट बेचे हैं। वहीं, पश्चिम रेलवे ने इस दौरान 300 फीसद से ज्यादा ऑनलाइन टिकट बेचे हैं जो एक रिकार्ड है।

    उत्तरी रेलवे के दिल्ली डिवीजन के सभी 200 रेलवे स्टेशन के टिकट अब ऑनलाइन ऐप द्वारा बुक किया जा सकता है। इस सेवा की शुरुआत कुछ दिन पहले ही की गई है। उत्तर रेलवे के डिविजनल रेलवे मैनेजर आर एन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ''इस सेवा के शुरू हो जाने से लोगों को टिकट बुक कराने के लिए लंबी कतार नहीं लगानी पड़ेगी। इसके अलावा यात्रियों को रेलवे वॉलेट को रिचार्ज करने पर हर बार 5 फीसद का अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा। इसके बारे में रेलवे की वेबसाइट पर जानकारी दी गई है।"

    आपको बता दें कि रेलवे के यूटीएस ऐप को 2016 में ही लॉन्च किया गया था। लेकिन, शुरुआत के दिनों में यात्री इसका कम इस्तेमाल करते थे। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह इंटरनेट की पहुंच और शुरुआत में इसे सीमित स्टेशनों और जोन में चालू किया गया था। यात्रियों को टिकट बुक करने में परेशानी का भी सामना करना पड़ता था।

    जान लें जरूरी बातें

    • इस सेवा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को अपने स्मार्टफोन में UTS on Mobile ऐप को गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से डाउनलोड करना होगा।
    • ऐप डाउनलोड करने के बाद यूजर्स को अपना मोबाइल नंबर एप के साथ रजिस्टर करना होगा।
    • इसके बाद आपको अपनी यात्रा शुरू करने के स्टेशन और यात्रा समाप्त करने के स्टेशन के बारे में जानकारी डालनी होगी।
    • फिर आप रेलवे वॉलेट का अन्य डिजिटल पेमेंट ऑप्शन का इस्तेमाल करके टिकट बुक कर सकते हैं।
    • इस एप के जरिए आप रेलवे स्टेशन से 20 मीटर की दूरी पर टिकट बुक कर सकते हैं।
    • इसके अलवा आप इस ऐप के जरिए यात्रा वाले दिन ही टिकट बुक कर सकेंगे, यानी कि इससे आप एडवांस टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। ये टिकट 3 घंटे के लिए ही वैध होगा।

    रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक रेलवे के इस ऐप का अच्छे से उपयोग करने के लिए यात्रियों के पास तेज इंटरनेट की सुविधा होनी चाहिए। अगर आपने इस ऐप पर टिकट बुक की है तो अपना फोन चार्ज कर रखें। यात्रा के दौरान कई यात्रियों के मोबाइल स्विच ऑफ हो जाते हैं जिससे वो चेकिंग के दौरान टिकट नहीं दिखा पाते हैं। पिछले 2 साल में इससे जुड़ी टेक्निकल दिक्कतों को दूर किया गया। अब यात्री आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं। अब मोबाइल टिकट बुक करने में समय भी कम लगता है। जल्द ही टीटीई को टैब दिया जाएगा जिसमें मोबाइल नंबर देने के बाद यात्री के टिकट की जानकारी सामने आ जाएगी। चेकिंग के समय यात्रियों को वैलिड आईडी और टिकट बुक करते समय इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर की जानकारी टीटीई को देना होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:

    Youtube ने जोड़े नए फीचर्स, अब एंड्रॉइड पर भी मिलेगा डार्क मोड

    गूगल के इस फीचर से, अंग्रेजी ग्रामर होगा पूरी तरह ठीक

    वोडाफोन के ये 50 रुपये से कम वाले प्लान्स जियो पर पड़ेगें भारी, मिलेगा अनलिमिटेड डाटा