विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

iQOO 16 भारत में जल्द होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी, 100W चार्जिंग और Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर

Published: Fri, 09 Oct 2026 01:15 PM (IST)

आइकू इंडिया के हेड ने iQOO 16 के भारत में लॉन्च होने का संकेत दिया है, यह चीन में लॉन्च हो चुका है।

दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ जल्द लॉन्च होगा iQOO

दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ जल्द लॉन्च होगा iQOO

HighLights

  1. iQOO 16 का भारत में लॉन्च जल्द संभव है।

  2. इसमें 6.85-इंच 2K+ 165Hz AMOLED डिस्प्ले मिलेगा।

  3. फोन में स्नैपड्रैगन 8 चिपसेट और 8,400mAh बैटरी होगी।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO इन दिनों भारत में अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। आइकू इंडिया के हेड निपुण मार्या ने एक टीजर शेयर किया है। यह टीजर आइकू के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च का हिंट देता है। इससे पता चलता है कि यह फोन चीन में लॉन्च होने के बाद भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। इस टीजर में Find the next flagship, WHERE status - stay_tuned और 1 result found जैसे टेक्स्ट देखने को मिल रहे हैं। कंपनी ने ऑफिशियली अपकमिंग डिवाइस की पुष्टी नहीं की है। संभव है कि यह फोन प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है।

iQOO 16 भारत में कब होगा लॉन्च और संभावित कीमत

iQOO 16 स्मार्टफोन भारत में दिसंबर 2026 या 2027 की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। लेटेस्ट टीजर से पता चलता है कि यह फोन जल्द इंडियन मार्केट में लाया जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने ऑफिशियल लॉन्च डेट का एलान नहीं किया है। संभव है कि इस फोन को भारत में 1 लाख रुपये की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले iQOO 15 को कंपनी ने इंडियन मार्केट में 85,999 की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था।

iQOO 16 की संभावित खूबियां

iQOO 16 में 6.85-इंच का 2K+ M16 LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 165Hz तक हो सकता है। इसके साथ ही डिस्प्ले पैनल की पीक ब्राइटनेस 10,000 निट्स की होगी। हाई रिफ्रेश रेट वाला यह डिस्प्ले गेमिंग और स्क्रॉलिंग के दौरान यूजर्स को स्मूद एक्सपीरियंस ऑफर करेगा। उम्मीद है कि आइकू का यह अपकमिंग फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ Q4 गेमिंग चिप से लैस होगा। यह कॉम्बिनेशन आइकू के फोन को फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस ऑफर करेगा।

अपकमिंग iQOO 16 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 17 पर आधारित OriginOS 7 पर रन करेगा। यह फोन 8,400mAh की बैटरी और 100W चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगा। फोटोग्राफी की बात करें तो iQOO 16 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट करेगा। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 3x जूम वाला 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 8,400mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ नया 5G फोन लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप भी