Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Apple ने दोबारा रिलीज किया iOS 17.6.1 अपडेट, Advanced Data Protection फीचर बना वजह

    Updated: Tue, 20 Aug 2024 09:30 AM (IST)

    एपल ने अपने यूजर्स के लिए iOS 17.6.1 का अपडेटेड वर्जन रिलीज किया है। जी हां इससे पहले लगभग 10 दिन पहले कंपनी ने iOS 17.6.1 पेश किया था। ऐसे में आपके ज ...और पढ़ें

    iOS 17.6.1: एपल ने दोबारा रिलीज किया अपडेट
    iOS 17.6.1: एपल ने दोबारा रिलीज किया अपडेट

    HighLights

    1. iOS 17.6.1 अपडेट 10 दिन पहले ही रिलीज हुआ था।
    2. iOS 17.6.1 अपडेट को दोबारा रिलीज किया गया है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टेक कंपनी एपल ने अपने यूजर्स के लिए iOS 17.6.1 का अपडेटेड वर्जन रिलीज किया है। जी हां इससे पहले लगभग 10 दिन पहले कंपनी ने iOS 17.6.1 पेश किया था। ऐसे में आपके जेहन में भी यही सवाल होगा कि एपल ने इस अपडेट को दोबारा क्यों रिलीज किया है। दरअसल, iOS 17.6.1 को दोबारा रिलीज किए जाने के पीछे की वजह इस बार एडवांस डेटा प्रोटेक्शन सेटिंग है। लेटेस्ट अपडेट 21G101 बिल्ड नंबर के साथ नजर आया है। इस बार इस अपडेट को एडवांस डेटा प्रोटेक्शन सेटिंग के इनेबल-डिसेबल होने से जुड़ी परेशानी को फिक्स करने के लिए लाया गया है। ऐसे में अगर आप भी इस फीचर में आ रहे बग की वजह से परेशान हैं तो एपल का लेटेस्ट अपडेट जरूर डाउनलोड करना चाहिए।

    कैसे डाउनलोड करें लेटेस्ट अपडेट

    यूजर्स iOS 17.6.1 अपडेट के लिए फोन की सेटिंग्स पर आकर जनरल और इसके बाद सॉफ्टवेयर अपडेट पर टैप कर लेटेस्ट अपडेट चेक कर सकते हैं।

    Settings > General > Software Update

    एपल रिलीज नोट में दी गई जानकारी के मुताबिक, इस अपडेट में जरूरी बग को फिक्स किया गया है। अपडेट में एडवांस डेटा प्रोटेक्शन सेटिंग के इनेबल-डिसेबल को रोकने वाले बग को फिक्स किया गया है।

    ये भी पढ़ेंः कहीं आपके iPhone में तो नहीं छुपा ऐसा App, जिसकी आपको खबर नहीं! इस तरीके से करें पता

    एडवांस डेटा प्रोटेक्शन फीचर क्या है

    एपल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, एडवांस डेटा प्रोटेक्शन को शेयर किए जाने वाले कंटेंट के एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन के लिए डिजाइन किया गया है। इस फीचर को इनेबल करने के साथ पार्टिसिपेंट्स द्वारा शेयर किए जाने वाला कंटेंट सुरक्षित रहता है। फीचर आईक्लाइड शेयरिंग फीचर जैसे आईक्लाउड शेयर्ड फोटो, लाइब्रेरी, आईक्लाउड ड्राइव शेयर्ड फोल्डर और शेयर्ड नोट्स के लिए काम करता है।

    ये भी पढ़ेंः 'खाया हुआ सेब' ही क्यों बना Apple कंपनी का लोगो, क्या है इसके पीछे की कहानी