विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंटेक्स, तीसरी सबसे बड़ी भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी के ऑफिस पहुंची इनकम टैक्स विभाग की टीम

By Sakshi PandyaEdited By:
Updated: Thu, 15 Sep 2016 10:26 AM (IST)

इंटेक्स के दफ्टर पहुंची इनकम टैक्स विभाग की टीम

News Article Hero Image

नई दिल्ली: भारतीय मोबाईल फोन निर्माता कंपनी इंटेक्स के ऑफिस बुधवार रात इनकम टैक्स विभाग की टीम पहुंची| साथ ही टीम कंपनी के नोएडा प्लांट पर भी गई | लेकिन क्या यह इनकम टैक्स विभाग की तरफ से छापा है या कुछ और इसकी जानकारी आनी अभी बाकी है| जैसे-जैसे हमारे पास पुख्ता जानकारियां मिलेंगी हम आप तक पहुंचाते रहेंगे इसलिए आगे की जानकारी के लिए जागरण से जुड़े रहें |

इंटेक्स के बारे में बात करें तो कंपनी की स्थापना 1996 में हुई थी और यह ISO 9001: 2008 सर्टिफाइड कंपनी है|बड़ी प्रोडक्ट रेंज के साथ कंपनी के कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 56 प्रचलित मॉडल हैं और आईटी पेरिफेरल में 33 प्रोडक्ट हैं| हाल ही में कंपनी ने रेफ्रिजरेटर सेगमेंट में कदम रखने की घोषणा की है | पिछले 20 वर्षों से कंपनी ग्राहकों को सेवाएं दे रही है|