200MP कैमरा और 6,500mAh बैटरी के साथ आया Motorola का ये नया फोन, Razr का स्पेशल एडिशन भी पेश
टेक कंपनी Motorola ने IFA 2026 में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Plus पेश कर दिया है। इसके साथ ...और पढ़ें

Motorola Edge 70 Plus के साथ कंपनी के नए प्रोडक्ट हुए पेश।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Motorola Edge 70 Plus को गुरुवार को IFA 2026 में Moto Watch Ultra और Moto Snap वायरलेस चार्जर के साथ पेश किया गया। इस हैंडसेट में 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले, 200-मेगापिक्सल का मेन कैमरा, Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट और 6,500mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, Moto Watch Ultra में Wear OS, LTE कनेक्टिविटी और Polar-पावर्ड हेल्थ ट्रैकिंग दी गई है। कंपनी ने अपने ब्रिलियंट कलेक्शन के तहत 'Crystals by Swarovski' वाला एक स्पेशल-एडिशन motorola razr भी पेश किया है।
कीमत और उपलब्धता
Motorola Edge 70 Plus आने वाले हफ्तों में यूरोप और मिडिल ईस्ट के चुनिंदा देशों में उपलब्ध होगा, हालांकि ब्रांड ने अभी इसकी कीमत का एलान नहीं किया है। Moto Watch Ultra की कीमत EUR 429 (लगभग 47,000 रुपये) से शुरू होती है और ये आने वाले हफ्तों में यूरोप, मिडिल ईस्ट, लैटिन अमेरिका, नॉर्थ अमेरिका और एशिया-पैसिफिक के चुनिंदा मार्केट्स में उपलब्ध होगी।
Moto Snap वायरलेस चार्जर की कीमत EUR 39 (लगभग 4,300 रुपये) से शुरू होती है और इसे भी चुनिंदा मार्केट्स में रोलआउट किया जाएगा। Motorola ने इनमें से किसी भी प्रोडक्ट की भारतीय कीमत या उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है।
Crystals by Swarovski वाले motorola razr को भी चुनिंदा मार्केट्स में पेश किया जा रहा है। Motorola ने इस स्पेशल-एडिशन फोल्डेबल फोन की ग्लोबल कीमत या भारत में उपलब्धता का एलान नहीं किया है।
Motorola Edge 70 Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Motorola Edge 70 Plus में 144Hz रिफ्रेश रेट और Pantone वैलिडेटेड कलर कैलिब्रेशन वाला 6.78-इंच का Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन का डिजाइन क्वाड-कर्व्ड है और ये कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i से प्रोटेक्टेड है। ये फोन MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी स्टैंडर्ड्स पर भी खरा उतरता है।
फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS), 10x सुपर जूम और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट वाला 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक डेडिकेटेड मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जो अडाप्टिव स्टेबलाइजेशन के साथ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। ऑटोमेटेड इमेज प्रोसेसिंग के लिए Motorola ने इसमें अपना फोटो एन्हांसमेंट इंजन भी दिया है।

Edge 70 Plus में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट है, जिसे 8GB LPDDR5X रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। इसमें AI-पावर्ड रैम बूस्ट और वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। फोन में 45W TurboPower चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,500mAh की बैटरी है।
Moto Watch Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Moto Watch Ultra के जरिए Motorola ने Wear OS पर वापसी की है। इसमें 1.5-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 2,700 निट्स तक की ब्राइटनेस ऑफर करता है। इसमें 46mm का स्टेनलेस स्टील केस, गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन, IP68 सर्टिफिकेशन और 5ATM वाटर रेसिस्टेंस है। ये स्मार्टवॉच स्टैंडर्ड 22mm स्ट्रैप्स को सपोर्ट करती है।
ये वॉच Snapdragon W5+ Gen 1 प्लेटफॉर्म पर चलती है और इसमें eSIM के जरिए LTE कनेक्टिविटी है, जिससे यूजर्स फोन कनेक्ट किए बिना भी कॉल्स कर सकते हैं, मैसेज भेज सकते हैं और नोटिफिकेशन्स पा सकते हैं। ये डुअल-बैंड GPS और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट्स के लिए Google Wallet को भी सपोर्ट करती है।

इसकी हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग Polar के एल्गोरिदम से पावर्ड है। इसमें स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस मैनेजमेंट, एक्टिविटी गोल्स, हार्ट-रेट-बेस्ड इंटेंसिटी जोन्स, कैलोरी ट्रैकिंग और एनर्जी सोर्सेज एनालिसिस जैसे फीचर्स शामिल हैं। वॉच में गाइडेड वर्कआउट्स के लिए रनिंग कोच फीचर भी मिलता है। Motorola का दावा है कि ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले बंद रखने पर ये दो दिन तक का एक्टिव यूसेज देती है।
Motorola Razr with Crystals by Swarovski के फीचर्स
ये स्पेशल-एडिशन Motorola Razr स्टैंडर्ड फोल्डेबल मॉडल में स्वारोवस्की डिटेलिंग एड करता है। ये लेदर जैसी टेक्सचर फिनिश और Pantone Meteorite शेड में आता है, जिस पर सिल्वर नाइट वाले 35 स्वारोवस्की क्रिस्टल्स लगे हैं। Motorola ने इसके हिंज पर 32-कट वाला एक स्वारोवस्की क्रिस्टल लगाया है।
हालांकि, ये सिर्फ कॉस्मेटिक चेंज है और इसके बाकी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स स्टैंडर्ड Razr जैसे ही हैं। इसमें 3.6-इंच का एक्सटर्नल डिस्प्ले और 6.9-इंच का Extreme AMOLED इनर डिस्प्ले मिलता है। फोन में डुअल 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सिस्टम और 4,800mAh की बैटरी दी गई है, जिसे लेकर Motorola का दावा है कि ये सिंगल चार्ज पर 36 घंटे से ज्यादा की बैटरी लाइफ देती है।

Moto Snap Wireless Charger के फीचर्स
Motorola के मुताबिक, नया Snap वायरलेस चार्जर Qi-कम्पैटिबल डिवाइसेज के लिए बनाया गया है और ये Qi2.2-सपोर्टेड डिवाइसेज पर 25W तक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। सपोर्टेड Motorola फोन्स कंपनी के अपने चार्जिंग प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करके 30W तक चार्जिंग ले सकते हैं। ये चार्जर 1.5-मीटर की ब्रेडेड USB Type-C केबल के साथ आता है और मैग्नेटिक केसेज को सपोर्ट करता है।
चार्जर में कम्पैटिबल डिवाइसेज को सही जगह पर बनाए रखने के लिए इनबिल्ट मैग्नेट्स दिए गए हैं और इसमें ओवरहीट और ओवरचार्ज प्रोटेक्शन मिलता है। इसके अलावा Motorola का दावा है कि ये स्टैंडबाय पर जीरो पावर कंजम्पशन करता है।
