यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आइडिया लाया जैकपॉट ऑफर, महज 100 रुपये में मिलेगा 10 जीबी डाटा
यूजर्स को My Idea App के जरिए 100 रुपये में 10 जीबी डाटा प्रति महीने दिया जाएगा। यह प्लान पहले 3 महीने के लिए वैध होगा

नई दिल्ली। देश की तीसरी बड़ी टेलिकॉम कंपनी आइडिया ने पोस्टपेड यूजर्स के लिए एक जैकपॉट ऑफर लॉन्च किया है। इसके तहत यूजर्स को My Idea App के जरिए 100 रुपये में 10 जीबी डाटा प्रति महीने मिल सकता है। यह प्लान पहले 3 महीने के लिए वैध होगा। आइडिया सेल्यूलर ने एक बयान में बताया, “इस ऑफर के तहत यूजर्स को पहले 3 महीने न्यूनतम 1 जीबी से लेकर 10 जीबी के जैकपॉट तक डाटा मिलेगा”। आपको बता दें कि यह प्लान आइडिया ने रिलायंस जियो के प्लान्स को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया है।
इससे पहले आइडिया ने अपने यूजर्स के लिए 300 रुपये का एक प्लान लॉन्च किया था, जिसके तहत यूजर्स को 1 जीबी 4जी डाटा हर रोज दिया जाएगा। इसके लिए यूजर्स के पास 4जी हैंडसेट होना अनिवार्य है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि आइडिया का यह नया प्लान 199 रुपये या उससे ज्यादा के रेंटल लेने वाले सभी पोस्टपेड यूजर्स के लिए उपलब्ध है। यूजर्स इस मासिक प्लान का लाभ मार्च 2018 तक उठा सकते हैं। यानि अगर यूजर 199 रुपये या उससे ज्यादा का रेंटल प्लान एक्टिवेट कराते हैं, तो वो इस प्लान को एक्टिवेट कराने के लिए योग्य होंगे।
आपको बता दें कि कंपनी पहले 3 महीने के डाटा प्लान पर छूट दे रही है। अगर यूजर्स 199 रुपये से लेकर 349 रुपये का प्लान एक्टिवेट करते हैं, तो उन्हें 1 जीबी 4जी डाटा वाले प्लान पर 100 रुपये की छूट दी जाएगी। वहीं, अगर यूजर्स 349 रुपये से 499 रुपये तक का कोई प्लान लेते हैं, तो उन्हें डाटा प्लान पर 250 रुपये की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही अगर यूजर्स 499 रुपये का प्लान लेते हैं, तो उन्हें डाटा प्लान पर 300 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा, जिसका मतलब इन यूजर्स को 1 जीबी 4जी डाटा का डाटा वाला पैक बिल्कुल फ्री दिया जाएगा। तीन महीनों के बाद यूजर्स को इस प्लान का लाभ उठाने के लिए 300 रुपये का मासिक शुल्क देना होगा।

