Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    6,100mAh की बैटरी और कर्व्ड डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ ये 'Premium' फोन, कीमत करीब 24 हजार रुपये

    Updated: Sat, 22 Nov 2025 01:59 PM (IST)

    Huawei ने चुपचाप अपनी Enjoy सीरीज में एक नया मॉडल पेश कर दिया है। कंपनी ने चीन में Huawei Enjoy 70X Premium Edition लॉन्च किया है। ये नया स्मार्टफोन 6 ...और पढ़ें

    Huawei Enjoy 70X Premium Edition चीन में लॉन्च कर दिया है।

    Huawei Enjoy 70X Premium Edition चीन में लॉन्च कर दिया है। 

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Huawei ने चुपचाप चीन में Enjoy सीरीज में एक नया मॉडल पेश किया है। कंपनी ने Huawei Enjoy 70X Premium Edition को देश में लॉन्च किया है। चीनी ब्रांड का ये लेटेस्ट हैंडसेट कुछ दिलचस्प फीचर्स के साथ आता है। इनमें 6.78-इंच OLED डिस्प्ले, Kirin 8000 प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा और दूसरे फीचर्स शामिल हैं। स्मार्टफोन फिलहाल चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

    Huawei Enjoy 70X Premium Edition की कीमत

    कीमत की बात करें तो Huawei Enjoy 70X Premium Edition की कीमत चीन में CNY 1,899 (लगभग 24,000 रुपये) से शुरू होती है, जो 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं, 8GB RAM + 512GB ऑप्शन की कीमत CNY 2,199 (लगभग 27,800 रुपये) है। स्मार्टफोन को Huawei के ऑनलाइन स्टोर से चीन में खरीदा जा सकता है। ये सैंड गोल्ड, स्टारी ब्लू और ओब्सीडियन ब्लैक कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।

    Huawei Enjoy 70X Premium Edition_

    Huawei Enjoy 70X Premium Edition के स्पेसिफिकेशन्स

    Huawei Enjoy 70X Premium Edition में 6.78-इंच का Full HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 1224x2700 पिक्सल है। पैनल में 120Hz रिफ्रेश रेट, 437ppi पिक्सल डेंसिटी और 2160Hz PWM डिमिंग भी शामिल है। इसमें IP64 रेटिंग भी है, जो वाटर और डस्ट से सुरक्षा प्रदान करती है।

    हैंडसेट इन-हाउस Kirin 8000 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 8GB RAM और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। फोन के रियर पैनल पर डुअल-कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर (f/1.9 अपर्चर, OIS सपोर्ट) और 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर (f/2.4 अपर्चर) का कॉम्बिनेशन है। फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    खबरें और भी

    स्मार्टफोन HarmonyOS 4.2 पर चलता है और इसमें 6,100mAh की बैटरी दी गई है, जो 40W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, Bluetooth 5.1, GPS और USB Type-C पोर्ट मिलता है। फोन का साइज़ 164 x 74.88 x 7.98mm है और वजन 189 ग्राम है।

    यह भी पढ़ें: क्या है Nano Banana Pro, गूगल का लेटेस्ट इमेज जनरेशन टूल को फ्री में कैसे करें यूज?