विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ्लिपकार्ट पर शुरू हुई हॉनर डेज सेल, 5000 रुपये सस्ते में स्मार्टफोन खरीदने का मौका

By Shilpa Srivastava Edited By:
Updated: Tue, 18 Sep 2018 02:15 PM (IST)

इस सेल के दौरान ग्राहकों को हॉनर के कई स्मार्टफोन्स पर आकर्षक ऑफर देखने को मिलेंगे। यह सेल 18 सितंबर यानी आज से शुरू होकर 21 सितंबर तक चलेगी

फ्लिपकार्ट पर शुरू हुई हॉनर डेज सेल, 5000 रुपये सस्ते में स्मार्टफोन खरीदने का मौका
फ्लिपकार्ट पर शुरू हुई हॉनर डेज सेल, 5000 रुपये सस्ते में स्मार्टफोन खरीदने का मौका

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुआवे के सब-ब्रैंड हॉनर ने चार दिवसीय हॉनर डेज सेल का आयोजन किया है। यह सेल फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जाएगी। इस सेल के दौरान ग्राहकों को हॉनर के कई स्मार्टफोन्स पर आकर्षक ऑफर देखने को मिलेंगे। यह सेल 18 सितंबर यानी आज से शुरू होकर 21 सितंबर तक चलेगी। वहीं, अमेजन पर Moto E5 Plus को ओपन सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। जानें इनकी ऑफर डिटेल्स:

जानें किन स्मार्टफोन्स पर मिलेंगे ऑफर्स:

Honor 9 Lite के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस फोन पर 3,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।

Honor 10 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 5,000 रुपये की फ्लैट छूट के बाद 27,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस फोन की वास्तविक कीमत 32,999 रुपये है।

Honor 9i को 1,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के बाद 16,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसकी वास्तविक कीमत 17,999 रुपये है।

Honor 9N के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस फोन पर 1,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।

Moto E5 Plus:

यह ऑफर अमेजन पर उपलब्ध है। इस फोन की 1,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 11,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसकी MRP 12,999 रुपये है। इस फोन पर 6,390 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। साथ ही बजाज फिनसर्व के कार्ड पर नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

BSNL लाया है इस त्योहार बंपर ऑफर, 60 दिनों तक हर रोज मिलेगा 2.2GB अतिरिक्त डाटा

अब एंड्रॉइड फोन से IRCTC रेल कनेक्ट एप के जरिए बुक कर पाएंगे ई-टिकट, पढ़ें प्रोसेस

Samsung अगले महीने लॉन्च करेगा चार कैमरे वाला स्मार्टफोन, जानें खास फीचर्स