विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

GST के बाद मोबाइल बिल, स्मार्टफोन हुआ महंगा, इन जरुरी चीजों की भी बढ़ी कीमत

By Sakshi PandyaEdited By:
Updated: Fri, 07 Jul 2017 08:13 AM (IST)

जीएसटी के बाद जहां एक ओर स्मार्टफोन, लैपटॉप आदि गैजेट महंगे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ ऑनलाइन शॉपिंग और मोबाइल बिल में भी इजाफा हुआ है।

GST के बाद मोबाइल बिल, स्मार्टफोन हुआ महंगा, इन जरुरी चीजों की भी बढ़ी कीमत
GST के बाद मोबाइल बिल, स्मार्टफोन हुआ महंगा, इन जरुरी चीजों की भी बढ़ी कीमत

नई दिल्ली (जेएनएन)| भारत में GST 1 जुलाई से लागू हो चुका है| भारत की हाल की स्थिति को देखा जाए तो व्यापारी इस बदलाव को लेकर अभी तैयार नहीं है| इसी के साथ काफी लोगों को तो अब तक GST की अच्छे से समझ भी नहीं है| इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री में भी GST का प्रभाव हुआ है| जैसे की- लैपटॉप, डेस्कटॉप, केबल और डीटीएच, स्मार्टफोन आदि की कीमतें बढ़ गई हैं| तो इन सभी प्रोडक्ट्स की खरीद पर आपको अब अधिक कीमत देनी होगी| इस पोस्ट में हम आपको यही डिटेल्स देने वाले हैं की यह प्रोडक्ट्स अब कितने महंगे हो गए हैं:

  • मोबाइल बिल की पड़ेगी मार

GST के बाद अगर आप पोस्टपेड नंबर रखते हैं तो आपको ज्यादा बिल चुकाना पड़ेगा| ऐसा इसलिए क्योंकि टेलीकॉम सर्विसेज को अब 18 फीसद स्लैब में रखा गया है| यह रेट प्री-जीएसटी से 3 फीसद अधिक है| यह स्लैब रेट केवल पोस्टपेड यूजर्स के लिए है|

  • लैपटॉप और डेस्कटॉप भी महंगे

अगर आप लैपटॉप या डेस्कटॉप खरीदने का सोच रहे थे और अब तक नहीं लिया ,तो अब आपको इसकी खरीद महंगी पड़ेगी| GST ने लैपटॉप और डेस्कटॉप पर भी 18 फीसद टैक्स फिक्स कर दिया है| पहले इन प्रोडक्ट्स पर 14 से 15 फीसद टैक्स लगता था|

Image result for gst technology industry

  • ऑनलाइन शॉपिंग हुई महंगी

GST के बाद कस्टमर्स को ऑनलाइन शॉपिंग पर 1 फीसद टैक्स अधिक देना होगा, जो ऑनलाइन शॉपिंग को पहले से ज्यादा खर्चीला बनाएगा। ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज देश में लगातार बढ़ रहा है। तमाम ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए डिस्काउंट और कैशबैक जैसे ऑफर्स की पेशकश करते हैं। जीएसटी के अंतर्गत 1 फीसद टैक्स बढ़ जाने के बाद इनमें भी कुछ कमी आती दिख सकती है।

  • स्मार्टफोन भी होंगे महंगे

स्मार्टफोन GST के बाद 4 से 5 प्रतिशत महंगे होंगे| हालांकि, जिन फोन्स का निर्माण भारत में ही होगा उन पर इसका असर नहीं पड़ेगा| हालांकि अमेरिकी स्मार्टफोन कंपनी एप्पल ने अपने प्रोडक्ट के दाम घटाए थे। साथ ही प्री-जीएसटी सेल में तमाम ई-कॉमर्स कंपनियों ने भारी डिस्काउंट की पेश  

यह भी पढ़ें:

स्मार्टफोन खा रहा है च्युइंग गम का कारोबार, जानिए क्या है कनेक्शन

बजट से लेकर फ्लैगशिप तक इस महीने लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन

पिक्चर और साउंड क्वालिटी के मामले में अव्वल इन टॉप 5 4K टीवी लिस्ट पर डालें एक नजर