Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    40 घंटे की बैटरी और ब्रीदिंग इमरजेंसी डिटेक्शन जैसे हैं फीचर्स, जानिए कितनी है Google Pixel Watch 5 की कीमत

    Updated: Thu, 13 Aug 2026 08:30 AM (IST)

    Google ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Google Pixel Watch 5 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। हेल्थ गार्जियन फीचर्स से लैस ये वॉच प्री-ऑर्डर के लिए ...और पढ़ें

    Google Pixel Watch 5 को लॉन्च कर दिया गया है।

    Google Pixel Watch 5 को लॉन्च कर दिया गया है। 

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google Pixel Watch 5 कंपनी के लाइनअप में लेटेस्ट स्मार्टवॉच के तौर पर बुधवार को भारत में लॉन्च हो गई है। ये 3,000 निट्स की ब्राइटर डिस्प्ले और फास्ट Qualcomm Snapdragon W5 Gen 2 Accelerated प्रोसेसर के साथ आती है। स्मार्टवॉच में डीप Gemini इंटीग्रेशन मिलता है, साथ ही इसमें ब्रीदिंग इमरजेंसी डिटैक्शन और मंथली हेल्थ ट्रेंड समरी जैसे नए हेल्थ गार्जियन फीचर्स भी इंट्रोड्यूस किए गए हैं। दावा है कि Pixel Watch 5 सिंगल चार्ज पर 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ देती है।

    Google Pixel Watch 5 की भारत में कीमत और उपलब्धता

    भारत में Google Pixel Watch 5 की कीमत 41mm वेरिएंट के लिए 42,999 रुपये से शुरू होती है, जो 130–210mm की रिस्ट के साइज पर फिट बैठती है। 150–215mm रिस्ट के साइज के लिए डिजाइन किया गया बड़ा 45mm मॉडल 45,999 रुपये की कीमत में आता है।

    Google ने हर वेरिएंट के लिए Pixel Watch 5 को दो ऑप्शन्स में पेश किया है। 41mm मॉडल को फॉग एक्टिव बैंड के साथ पॉलिश्ड सिल्वर एल्युमीनियम केस और कैन्यन एक्टिव बैंड के साथ शैम्पेन गोल्ड एल्युमीनियम केस में खरीदा जा सकता है, जबकि 45mm वेरिएंट ऑलिव एक्टिव बैंड के साथ साटन पाइराइट एल्युमीनियम केस और ऑब्सीडियन एक्टिव बैंड के साथ मैट ब्लैक एल्युमीनियम केस में पेश किया गया है।

    ग्लोबली, कंपनी ने 45mm साइज में एक Stephen Curry स्पेशल एडिशन भी पेश किया है, जो स्वेट-विकिंग परफॉरमेंस लूप बैंड के साथ आता है। स्मार्टवॉच के इस स्पेशल एडिशन वेरिएंट की कीमत $579 (लगभग 55,000 रुपये) रखी गई है।

    Google Pixel Watch 5 फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री 20 अगस्त से शुरू होगी।

    Google Pixel Watch 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

    Google Pixel Watch 5 अपने पिछले मॉडल के राउंडेड डिजाइन को बनाए रखती है, लेकिन हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों के मामले में कई अपग्रेड्स लेकर आती है। ये 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 320ppi पिक्सल डेंसिटी, 60Hz तक के अडाप्टिव रिफ्रेश रेट और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले सपोर्ट के साथ डोम्ड Actua 360 AMOLED LTPO डिस्प्ले से लैस है। स्क्रीन कस्टम स्क्रैच-रेसिस्टेंट Corning Gorilla Glass से प्रोटेक्टेड है।

    खबरें और भी

    अंदर की तरफ, ये Qualcomm Snapdragon W5 Gen 2 Accelerated प्लेटफॉर्म और Cortex-M55 को-प्रोसेसर से पावर्ड है। कंपनी के मुताबिक, ये डुअल-चिप आर्किटेक्चर Pixel Watch 4 की तुलना में 50 परसेंट ज्यादा RAM और 12 परसेंट CPU बूस्ट के साथ 20 परसेंट परफॉर्मेंस इम्प्रूवमेंट दे सकता है। स्मार्टवॉच में 64GB की eMMC ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है।

    स्मार्टवॉच में डीपर Gemini इंटीग्रेशन भी दिया गया है। Google का कहना है कि यूजर्स Gemini से बात करने के लिए बस अपनी रिस्ट उठा सकते हैं, जबकि प्रोएक्टिव सजेशन्स Google की फर्स्ट-पार्टी सर्विसेज जैसे कि Gmail और Calendar से रेलेवेंट इंफॉर्मेशन ऑफर करेंगे।

    हेल्थ ट्रैकिंग के मामले में, Pixel Watch AFib डिटैक्शन के साथ ECG, हाई और लो हार्ट-रेट अलर्ट्स, रेस्टिंग हार्ट-रेट मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन (SpO2), हार्ट रेट वेरिएबिलिटी (HRV), ब्रीदिंग रेट, स्किन टेम्परेचर वेरिएशन और रियल-टाइम स्ट्रेस ट्रैकिंग को सपोर्ट करती है। स्लीप ट्रैकिंग फीचर्स में ब्रीदिंग रेगुलैरिटी एनालिसिस और पर्सनलाइज़्ड स्लीप स्कोर शामिल हैं।

    न्यू एडिशन्स में सबसे खास हेल्थ गार्जियन है, जो ब्लड प्रेशर ट्रेंड्स, स्लीप ब्रीदिंग क्वालिटी और इंसुलिन रेजिस्टेंस ट्रेंड्स के लिए मंथली समरी देता है। रियल-टाइम क्लीनिकल रीडिंग्स देने के बजाय, ये फीचर्स लंबे समय के बदलावों को हाइलाइट करने पर फोकस्ड हैं।

    एक और नया फीचर ब्रीदिंग इमरजेंसी डिटेक्शन है, जिसे Google स्मार्टवॉच के लिए इंडस्ट्री-फर्स्ट फीचर बताता है। ये ऑन-डिवाइस AI के साथ PPG, एक्सेलेरोमीटर और बैरोमीटर सेंसर्स के कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल करके ऑक्सीजन सैचुरेशन में भारी और लगातार गिरावट की निगरानी कर सकता है।

    Google की ये लेटेस्ट स्मार्टवॉच रियल-टाइम ऑडियो और विजुअल गाइडेंस, वीकली कार्डियो गोल्स और डेली रेडीनेस स्कोर के साथ 50 से ज्यादा एक्टिविटीज को भी सपोर्ट करती है। इसमें अपग्रेटेड डुअल-फ्रीक्वेंसी GPS दिया गया है, जिसके बारे में दावा है कि ये पिछली जनरेशन की तुलना में दोगुनी रूट-ट्रैकिंग एक्यूरेसी देता है।

    41mm Pixel Watch 5 के बारे में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है, जबकि 45mm मॉडल सिंगल चार्ज पर 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है। Google का कहना है कि 15 मिनट की चार्जिंग में 15 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिल सकती है। वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस के लिए स्मार्टवॉच को IP68 की रेटिंग मिली है।

    यह भी पढ़ें: रोबोट जैसा घूमेगा कैमरा! Honor ने लॉन्च किया दुनिया का पहला Robot Phone; जानें कीमत और फीचर्स