खोया हुआ सामान मिनटों में ढूंढेगा Google का नया Pixel Tag, Apple AirTag को देगा सीधी टक्कर
Google ने भारत में अपना पहला ब्लूटूथ ट्रैकर Google Pixel Tag आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। Apple के AirTag को टक्कर देने वाला ये छोटा डिवाइस अल्ट्रा ...और पढ़ें

Google Pixel Tag को लॉन्च किया गया है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। माउंटेन व्यू-बेस्ड टेक जायंट Google ने बुधवार को भारत में अपने पहले ब्लूटूथ ट्रैकर के तौर पर Google Pixel Tag लॉन्च किया है। नया Pixel Tag भारत और दूसरे ग्लोबल मार्केट्स में Apple के AirTag को टक्कर देगा। कंपनी ने एलान किया कि Google Pixel Tag इस साल के अंत में ऑनलाइन स्टोर के जरिए देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, Pixel Tag की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा पहले ही कर दिया गया है। भारत में Google का ये पहला ब्लूटूथ ट्रैकर या तो इंडिविजुअली या फिर चार के पैक में बेचा जाएगा। ये LED इंडिकेटर और फ्रंट में Google की ब्रांडिंग के साथ पेबल-शेप केस में आता है।
Google Pixel Tag की भारत में कीमत और उपलब्धता
भारत में Google Pixel Tag के एक पीस की कीमत 3,799 रुपये रखी गई है। वहीं, चार Pixel Tags वाले पैक की कीमत देश में 12,900 रुपये तय की गई है। कंपनी ने घोषणा की है कि उसका पहला ब्लूटूथ ट्रैकर नवंबर में Google इंडिया के ऑनलाइन स्टोर के जरिए देश में बिक्री के लिए आएगा। इसे सिंगल Fog कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Google Pixel Tag के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
टेक दिग्गज के पहले ब्लूटूथ ट्रैकर Google Pixel Tag में सटीक लोकेशन खोजने के लिए ब्लूटूथ चैनल साउंडिंग और अल्ट्रा-वाइडबैंड (UWB) कनेक्टिविटी दी गई है। Find Hub एप के साथ इंटीग्रेटेड होने की वजह से यूजर डायरेक्शनल गाइडेंस की मदद से Google Pixel Tag को ढूंढ सकते हैं। ये ट्रैकर Google Pixel डिवाइसेस और Pixel Tag के बीच फास्ट पेयरिंग को भी सपोर्ट करता है।
Google का ये ब्लूटूथ ट्रैकर इन-बिल्ट स्पीकर से लैस है। डिवाइस को लोकेट करने के लिए यूजर्स अपने Pixel डिवाइस पर Find Hub एप से रिमोटली अलार्म बजा सकते हैं। इसके अलावा, Google Pixel Tag में एक बटन भी दिया गया है, जो फोन खो जाने के सिचुएशन में यूज़र्स को अपना हैंडसेट रिंग करने की सुविधा देता है। Pixel Tag का इस्तेमाल करके ट्रिगर करने पर फोन साइलेंट मोड में होने पर भी अलार्म बजाएगा।
खबरें और भी
अपने Google Pixel डिवाइस का इस्तेमाल करके यूजर्स Gemini से Google Pixel Tag को रिंग करने के लिए भी कह सकते हैं। ये ब्लूटूथ ट्रैकर यूजर-रिप्लेसेबल CR2032 कॉइन-सेल बैटरी से लैस है, जिसके बारे में दावा है कि ये एक साल से ज्यादा चलती है। Pixel Tag डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP67 रेटिंग के साथ आता है और दावा है कि ये 30 मिनट तक मैक्जिमम 1 मीटर की गहराई को झेल सकता है।
Google Pixel Tag Android 9 और उससे नए वर्जन पर चलने वाले डिवाइसेस के साथ कंपैटिबल है। इसमें पॉलीकार्बोनेट और मेटल बॉडी के साथ एक्सेलेरोमीटर भी दिया गया है। टेक दिग्गज इस ट्रैकर के लिए एक साल की वारंटी दे रहा है। डायमेंशन की बात करें तो Google Pixel Tag का साइज 28x46.1x5.4mm है, जबकि इसका वजन लगभग 11.8 ग्राम है।