विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गूगल पिक्सल 2 और XL लॉन्च होने से पहले जानें कीमत, स्पेक्स और अन्य लीक्स के बारे में विस्तार से

By Sakshi PandyaEdited By:
Updated: Wed, 04 Oct 2017 10:12 AM (IST)

गूगल पिक्सल 2 और 2XL में क्या खास और क्या नया होगा? क्या ये फोन्स वाटरप्रूफ होंगे या बिना हैडफोन जैक के आएंगे? पढ़ें क्या कहती हैं अब तक हुई लीक्स

गूगल पिक्सल 2 और XL लॉन्च होने से पहले जानें कीमत, स्पेक्स और अन्य लीक्स के बारे में विस्तार से
गूगल पिक्सल 2 और XL लॉन्च होने से पहले जानें कीमत, स्पेक्स और अन्य लीक्स के बारे में विस्तार से

नई दिल्ली। 4 अक्टूबर को गूगल अपने दो नए फोन पिक्सल 2 और पिक्सल XL पेश करने वाली है। पिछले 6 महीनों में आई लीक्स के मुताबिक इन फोन्स में कुछ बड़ा बदलाव होने वाला है। पिक्सल के पहले फोन्स में कुछ कमियां रह गई थी, जिसे आने वाले फोन्स में सुधारे जाने की उम्मीद है।

गूगल पिक्सल 2 रिलीज की तारिख और कीमत

  • गूगल पिक्सल 2 लॉन्च डेट - 4 अक्टूबर
  • गूगल पिक्सल 2 की कीमत - इसकी शुरुआती कीमत 649$ डॉलर हो सकती है।

गूगल पिक्सल 2 के कितने वैरिएंट आएंगे

ऐसा अनुमान है की पिक्सल 2 दो वैरिएंट्स में आ सकता है। लेकिन कई जगह 3 वैरिएंट्स आने की बात भी कही जा रही है।

हाल ही में आई अफवाहों से यह पता लगता है की गूगल 3 नए गूगल पिक्सल फोन के बजाय 2 वैरिएंट लेकर आएगा। इसका स्क्रीन साइज 5.99 इंच हो सकता है।

कैसी होगी पिक्सल 2 की स्क्रीन

  • फोन की स्क्रीन कर्व्ड हो सकती है
  • 5.6 इंच 18:9 डिस्प्ले
  • 2560 * 1312 रेजोल्यूशन

एक अफवाह के अनुसार गूगल पिक्सल 2 कर्व्ड OLED स्क्रीन के साथ आ सकता है। स्त्रोत के अनुसार- पिक्सल 2 4.97 इंच स्क्रीन के साथ आ सकता है। वहीं, इसका बड़ा मॉडल 5.99 इंच स्क्रीन के साथ आने की उम्मीद है। वहीं, एक अन्य स्त्रोत के अनुसार पिक्सल 2 में 6 इंच की AMOLED स्क्रीन हो सकती है। इसी के साथ स्क्रीन में ऑलवेज ऑन फीचर भी हो सकता है।

गूगल पिक्सल 2 डिजाइन

  • रियर फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर
  • वाटर रेजिस्टेंस
  • पिक्सल 2 XL पर बेजेल
  • हो सकता है पिक्सल 2 में 3.5 mm जैक ना हो

गूगल पिक्सल 2 कैमरा और बैटरी

  • 12MP रियर और 7MP फ्रंट-फेसिंग कैमरा
  • पिक्सल कैमरा में कई सुधार किए जाएंगे

गूगल पिक्सल 2 इंटरनल स्पेक्स और ओएस

  • स्नैपड्रगन 835 चिपसेट
  • 4GB रैम
  • 64GB या 128GB स्टोरेज

गूगल पिक्सल 2XL की कीमत और रिलीज की तारिख

पिक्सल 2XL सस्ता फोन नहीं होगा। गूगल पिक्सल 2XL 849$ की कीमत में आने की उम्मीद जताई जा रही है। यह कीमत फोन के 64GB मॉडल के लिए हो सकती है। 128GB मॉडल की कीमत 949$ हो सकती है। गूगल पिक्सल 2 के साथ इस फोन की 4 अक्टूबर को लॉन्च होने की उम्मीद है।

गूगल पिक्सल 2XL स्क्रीन
स्क्रीन इस फोन की सबसे बड़ी खासियतों में से एक कही जा सकती है।

  • इसके 5.5 इंच मॉडल में 2560*1440 रेजोल्यूशन AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है।

गूगल पिक्सल 2XL डिजाइन

गूगल के नए फोन में सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 और एलजी V30 की तरह स्लिम बेजेल आने की उम्मीद है। पिक्सल 2XL का रियर डिजाइन अलग हो सकता है। सूत्रों के अनुसार- यह फोन सिर्फ ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा। इसके पावर बटन का कलर बोल्ड ऑरेंज हो सकता है। हो सकता है गूगल अपने फोन में हैडफोन जैक एड ना करे।

गूगल पिक्सल 2XL कैमरा और बैटरी

  • 12MP रियर कैमरा, 4K रिकॉर्डिंग
  • 7MP फ्रंट कैमरा
  • पिक्सल XL में 3450 mAh की बैटरी हो सकती है

गूगल पिक्सल 2XL स्पेक्स और ओएस

  • इस फोन में स्नैपड्रगन 845 या 836 हो सकता है
  • इसमें 4GB रैम दी जा सकती है
  • सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड Oreo दिया जा सकता है

गूगल पिक्सल 2 और 2XL में क्या खास और क्या नया होगा? क्या ये फोन्स वाटरप्रूफ होंगे या बिना हैडफोन जैक के आएंगे? इन सभी प्रश्नो के जवाब के लिए हम सभी को 4 अक्टूबर का इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें:

इस कंपनी ने फेस्टिव सेल में 2 दिन में बेचे 1 मिलियन से ज्यादा स्मार्टफोन

यह कंपनी अपने यूजर्स के लिए मात्र 51 रुपये में लाई Roam Like Home प्लान

मोबाइल फोन के IMEI नंबर से छेड़छाड़ करने पर हो सकती है 3 साल की जेल