Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Google Pixel 11 सीरीज 12 अगस्त को होगी लॉन्च, लेटेस्ट Tensor G6 चिप के साथ होगी एंट्री

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 07:00 PM (IST)

    Google Pixel 11 सीरीज 12 अगस्त को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगी, जिसमें Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL शामिल हैं। ...और पढ़ें

    गूगल पिक्सल 11 सीरीज की लॉन्च डेट और संभावित कीमत व स्पेसिफिकेशन्स

    गूगल पिक्सल 11 सीरीज की लॉन्च डेट और संभावित कीमत व स्पेसिफिकेशन्स

    HighLights

    1. गूगल पिक्सल 11 सीरीज 12 अगस्त को होगी लॉन्च।

    2. Tensor G6 चिप और अपग्रेडेड कैमरा मिलेगा।

    3. कीमतें $100 तक बढ़ने की संभावना है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google के अपकमिंग Pixel 11 series लॉन्च में अब कुछ ही समय बचा हुआ है। गूगल ने ऑफिशियल किया है कि पिक्सल 11 सीरीज ग्लोबल मार्केट में 12 अगस्त को लॉन्च होना है। भारतीय समयानुसार गूगल के अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज 13 अगस्त को सुबह 3 बजे लॉन्च होगी। उम्मीद है कि गूगल पिक्सल 11 सीरीज के चार स्मार्टफोन - Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Fold लॉन्च कर सकता है।

    पिक्सल 11 सीरीज के बारे में बताया जा रहा है कि नए फोन बेहतर डिस्प्ले, अपग्रेडेड कैमरा सेटअप और लेटेस्ट नेक्स्ट जेन Tensor G6 चिप के साथ लाया जा सकता है। स्मार्टफोन कंपोनेंट की बढ़ती कीमतों का असर गूगल की अपकमिंग Pixel 11 Series पर भी देखने को मिल सकता है।

    Google Pixel 11 सीरीज की संभावित कीमतें

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Google Pixel 11 सीरीज की कीमतें पिक्सल 100 सीरीज के मुकाबले 100 डॉलर (करीब 9600 रुपये) ज्यादा हो सकती है। गूगल पहले ही हिंट दे चुका है कि कंपोनेंट की बढ़ती कीमतों का असर उसके अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि Pixel 11 को ग्लोबल मार्केट में USD 899 (करीब 85,600 रुपये), Pixel 11 Pro को USD 1,099 (करीब 1,04,600 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही Pixel 11 Pro XL को USD 1,299 (करीब 1,23,700 रुपये), Pixel 11 Pro Fold को USD 1,899 (करीब 1,80,800 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में इनकी कीमत लोकल टैक्स के चलते और भी ज्यादा हो सकती है।

    Pixel 11 सीरीज की संभावित स्पेसिफिकेशन्स

    अपकमिंग Pixel 11 स्मार्टफोन में 6.3-इंच का Actua OLED पैनल दिया जा सकता है, जिसका रेजोल्यूशन Full-HD+ , रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक हो सकता है। Pixel 11 Pro में सेम साइज का Super Actua LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसकी ब्राइटनेस 3,600 निट्स होगी। XL मॉडल की बात करें तो इसमें 6.8-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकता है।

    खबरें और भी

    अपकमिंग Pixel 11 सीरीज को गूगल के लेटेस्ट जेनरेशन Tensor G6 चिप और Titan M3 सिक्योरिटी चिप के साथ लाया जा सकता है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टॉप एंड मॉडल को 16 जीबी तक की रैम के साथ लाया जा सकता है। बैटरी को लेकर दावा किया जा रहा है कि Pixel 11 में 4,985mAh, Pro में 4,850mAh और Pro XL में 5,115 mAh की बैटरी मिल सकती है। गूगल के तीनों अपकमिंग स्मार्टफोन 45W वायर्ड फास्ट चार्ज सपोर्ट करेंगे।

    फोटोग्राफी की बात करें तो उम्मीद है कि Pixel 11 में 48MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जिसके साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 30x तक सुपर रेज जूम का सपोर्ट मिल सकता है। Pixel 11 Pro और Pro XL में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इनमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48MP अल्ट्रवाइड और 48MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। इन दोनों फोन में 5x ऑप्टिकल जूम और 120x Pro जूम दिया जा सकता है। गूगल के अपकमिंग फोल्ड को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है

    यह भी पढ़ें- Google ने लॉन्च किया Pixel अपग्रेड प्रोग्राम, ग्राहकों को मिलेगा हर साल नया पिक्सल स्मार्टफोन