क्या Foldable iPhone आज होगा लॉन्च? Tim Cook ने कैसे बदला Apple का फोकस, क्या हो सकती है कीमत?
एपल आज अपना 'सरप्राइज एंड शाइन' इवेंट आयोजित कर रहा है, जिसमें पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च हो सकता है।

आज लॉन्च हो सकता है फोल्डेबल आईफोन (Representative render image via MacRumors)
HighLights
एपल आज 'सरप्राइज एंड शाइन' इवेंट में फोल्डेबल आईफोन।
टिम कुक ने फोल्डेबल आईफोन प्रोजेक्ट को महत्वपूर्ण रूप से आगे बढ़ाया।
फोल्डेबल आईफोन की संभावित कीमत $2,199 तक हो सकती है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple आज अपना लॉन्च इवेंट Surprise and Shine आयोजित करने वाला है। इस इवेंट में कंपनी अपना पहला फोल्डेबल Foldable iPhone लॉन्च कर सकती है। इस डिवाइस के लॉन्च से ठीक पहले Bloomberg ने इसे लेकर कुछ जानकारी शेयर की है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी के फोल्डेबल आईफोन प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने में पूर्व सीईओ टिम कुक की बड़ी भूमिका रही है। इसके साथ ही रिपोर्ट में अपकमिंग फोल्डेबल आईफोन की संभावित कीमतों को लेकर भी अनुमान लगाया गया है।
2016 से फोल्डेबल फोन पर काम कर रहा है एपल
Apple अपने फोल्डेबल आईफोन पर साल 2016 से काम कर रही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2020 में Tim Cook चीन से लौटे थे, तो वे Foldable Phones को लेकर काफी उत्साहित थे। उन्होंने Apple के हार्डवेयर टीम के इंजीनियर्स से फोल्डेबल डिवाइस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम करने के लिए कहा।
इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टिम कुम आमतौर पर किसी प्रोजेक्ट के शुरुआती चरण में ज्यादा दिलस्पी नहीं रखते थे। हालांकि, फोल्डेबल आईफोन के मामले में ऐसा नहीं रहा। इसके साथ ही एपल पहले फोल्डेब आईपैड बनाने पर फोकस कर रही थी, लेकिन टिम कुक ने कंपनी का फोकस फोल्डेबल आईफोन की ओर शिफ्ट किया।
क्या होगा फोल्डेबल आईफोन का नाम?
Apple के पहले फोल्डेबल आईफोन के नाम को लेकर काफी उत्सुकता है। कंपनी ने इसे ऑफिशियल नहीं किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी ने इंटरनली इसे iPhone Ultra नाम दिया है। यह तो लॉन्च के बाद ही पता चलेगा कि यह किस नाम के साथ मार्केट में एंट्री करेगा।
क्या होगी फोल्डेबल आईफोन की कीमत?
9to5mac की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एपल की प्लानिंग थी वह फोल्डेबल आईफोन को 1,999 डॉलर (करीब 1,89,839 रुपये) की कीमत में लॉन्च करेगा। कंपोनेंट की बढ़ती कीमत के कारण संभव है कि कंपनी अब इसे 2,199 डॉलर (करीब 2,08,832 रुपये) की कीमत में लॉन्च कर सकती है। दुनियाभर में चल रही मैमोरी चिप्स की शॉर्टेज का असर अपकमिंग फोल्डेबल आईफोन के लॉन्च से पहले ही दिखना शुरू हो चुका है। इस फोन का ज्यादा स्टोरेज वाला वेरिएंट करीब 3000 डॉलर (करीब 2,84,901 रुपये) तक की कीमत में आ सकता है।
