Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कैसे यूज करें Grok 3 AI, एलन मस्क इसे क्यों बता रहे हैं दुनिया का सबसे स्मार्ट चैटबॉट

    Updated: Tue, 18 Feb 2025 01:13 PM (GMT+05:30)

    Grok 3 का रोलआउट आज से शुरू हो रहा है। पहले यह X के प्रीमियम प्लस सब्सक्राइबर्स के लिए अवेलेबल होगा। बाद में सभी यूजर्स के लिए इसे पेश किया जाएगा जो ल ...और पढ़ें

    पहले यह X के प्रीमियम प्लस सब्सक्राइबर्स के लिए अवेलेबल होगा।
    पहले यह X के प्रीमियम प्लस सब्सक्राइबर्स के लिए अवेलेबल होगा।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Elon Musk की कंपनी xAI ने अपना सबसे मॉडर्न Grok 3 AI चैटबॉट लॉन्च किया है, जो ओपनएआई के ChatGPT और गूगल के जैमिनी को टक्कर देगा। Grok 3 डेमो के दौरान मस्क ने बताया कि यह Grok 2 की तुलना में हेवी टास्क आसानी से हैंडल कर सकता है। Grok 3 का रोलआउट आज से शुरू हो रहा है। पहले यह X के प्रीमियम प्लस सब्सक्राइबर्स के लिए अवेलेबल होगा।

    बाद में सभी यूजर्स के लिए इसे पेश किया जाएगा, जो लोग इसका यूज करना चाहते हैं, वे Premium Plus के लिए सब्सक्राइब कर सकते हैं। इसके अलावा एक नया मेंबर प्लान Super Grok लॉन्च किया जा रहा है, जो उन यूजर्स के लिए है जो सबसे मॉडर्न फीचर्स और अपडेट्स का जल्दी एक्सेस चाहते हैं। यह प्लान Grok ऐप और लॉन्च किए गए grok.com वेबसाइट दोनों के लिए उपलब्ध होगा।

    कैसे यूज करें Grok AI

    Grok 3 फिलहाल सभी यूजर्स के लिए अवेलेबल नहीं है, लेकिन ग्रोक 2 को यूज किया जा सकता है। आप एक्स पर जाकर इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक्स पर सर्च आइकन के बगल में ग्रोक Xi पर टैप करना है। वहीं, ब्राउजर पर जाकर ग्रोक सर्च करके भी आप इस तक पहुंच सकते हैं। इस पर पहले साइनइन करना पड़ेगा।

    लगातार बेहतर हो रहा मॉडल

    xAI के रिसर्चर्स ने बताया कि Grok 3 का परफॉर्मेंस दूसरे AI मॉडल्स से काफी आगे है। यहां तक कि इसका छोटा वर्जन Grok 3 Mini भी टॉप लेवल पर मुकाबला कर रहा है। कंपनी ने कहा कि, अगर आप Grok 3 का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको हर दिन इसमें बदलाव दिख सकते हैं क्योंकि हम लगातार मॉडल को बेहतर बनाने पर काम कर रहे हैं। हो सकता है 24 घंटे बाद ही इसमें कुछ बदलाव देखने को मिल जाएं।

    खबरें और भी

    खुद का डेटा सेंटर

    xAI अधिकारियों ने कहा कि हमें इसे जल्दी लॉन्च करना था, इसलिए हमने केवल चार महीने में ही अपना डेटा सेंटर तैयार किया। कंपनी ने यह भी बताया कि पहले 100,000 GPUs को चालू करने में उन्हें 122 दिन लगे, जो एक बड़ी मेहनत थी।

    इसके बाद हमने अपनी H100 क्लस्टर कैपिसिटी को दोगुना करने का फैसला किया और इसे केवल 92 दिनों में किया। xAI ने कहा कि हमने इस पूरे कंप्यूटिंग पॉवर का इस्तेमाल करते हुए प्रोडक्ट को लगातार बेहतर किया। Grok 3 का लॉन्च एलन मस्क का बड़ा कदम माना जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- Grok 3: Elon Musk ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे शक्तिशाली AI, कैसे है सबसे अलग?