विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Articles on X: एलन मस्क ने लॉन्च किया Articles फीचर, जानिए X पर कैसे लिख पाएंगे लॉन्ग-फॉर्म कंटेंट

Updated: Fri, 08 Mar 2024 05:55 PM (IST)

Elon Musk ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर नया फीचर पेश किया है। यह फीचर यूजर्स को एक्स पर आर्टिकल (लंबा कंटेंट) लिखने की सुविधा देता ...और पढ़ें

एलन मस्क ने एक्स यूजर्स के लिए पेश किया आर्टिकल फीचर
एलन मस्क ने एक्स यूजर्स के लिए पेश किया आर्टिकल फीचर

HighLights

  1. Articles सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लॉन्ग-फॉर्म कॉन्टेंट शेयर करने की सुविधा देता है।
  2. यह फीचर प्रीमियम प्लस और वेरिफाइड यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Elon Musk ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर यूजर्स के लिए नया फीचर रोलआउट किया है। एक्स के प्रीमियम यूजर्स का यह फीचर Articles नाम से लाया गया है। यह फीचर यूजर्स को लॉन्ग-फॉर्म कंटेंट शेयर करने की सुविधा देता है। प्रीमियम एक्स यूजर्स प्लेटफॉर्म पर स्टायलिश टेक्स्ट, इमेज और वीडियो के साथ कंटेंट शेयर कर पाएंगे।

आर्टिकल में यूजर्स टेक्स्ट के साथ-साथ फोटो, वीडियो, पोस्ट, GIF और लिंक शेयर कर पाएंगे। इसके साथ ही टेक्स्ट फॉर्मेटिंग के लिए यूजर्स को हेडिंग, सब-हेड, बोल्ड, इटैलिक, बुलेट, नंबर और लिस्ट जैसे ऑप्शन मिलते हैं।

नए फीचर को पेश करते हुए कंपनी ने बयान जारी करते हुए कहा कि Articles एक्स प्लेटफॉर्म पर लॉन्ग-फॉर्म कंटेंट शेयर करने का तरीका है। आर्टिकल पब्लिश करने का यह फीचर फिलहाल प्रीमियम प्लस सब्सक्राइबर्स और वेरिफाइड ऑर्गनाइजेशन के लिए उपलब्ध है। एक्स का यह फीचर ग्लोबल यूजर्स के लिए पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें: Elon Musk vs Sam Altman: एलन मस्क ने सैम अल्टमैन को दिया ऑफर, OpenAI का नाम बदल लेंगे तो...

X पर आर्टिकल फीचर कैसे इस्तेमाल करें?

  • एक्स पर आर्टिकल लिखने के लिए यूजर्स को x.com ओपन करना होगा। यहां साइड मैन्यू में आपको Articles टैब में Write ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आर्टिकल लिखने के बाद आपको पब्लिश बटन दबाना होगा। इसके बाद आपकी प्रोफाइल के आर्टिकल टैब पर यह आर्टिकल देखने को मिलेगा।
  • एक्स पर पब्लिश हुए इस आर्टिकल में यूजर्स बदलाव भी कर पाएंगे। इसके साथ ही यूजर्स चाहे तो इसे रिमूव भी कर पाएंगे।

एक्स पर जल्द होंगे कुछ और बदलाव

एलन मस्क के हाथों में जब से एक्स की कमान आई है। वे लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बदलाव कर रहे हैं। हाल ही एक कॉन्फ्रेंस में उन्होंने एक्स पर होने वाले आगामी बदलावों के बारे में हिंट दिया है।

उनका कहना था कि यूजर्स एक्सपीरियंस को और बेहतर करने के लिए एक्स फीड पर पोस्ट के लाइक और रिपोस्ट काउंट दिखने बंद होंगे।

यह भी पढ़ें: Upcoming Change in X: एलन मस्क कर रहे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बड़े बदलाव की तैयारी