विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फोन को बार-बार Restart करने से क्या सच में Performance होती है बेहतर? ज्यादातर लोग नहीं जानते सच

Published: Thu, 08 Oct 2026 08:00 PM (GMT+05:30)

स्मार्टफोन को रीस्टार्ट करने से बैकग्राउंड प्रोसेस और सॉफ्टवेयर ग्लिच ठीक हो सकते हैं, जिससे परफॉरमेंस बेहतर होती है। हालांकि, ...और पढ़ें

फोन को बार-बार Restart करने से क्या सच में Performance होती है बेहतर? ज्यादातर लोग नहीं जानते सच

फोन को बार-बार Restart करने से क्या सच में Performance होती है बेहतर? ज्यादातर लोग नहीं जानते सच 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन का यूज करते टाइम कई बार फोन स्लो हो जाता है, एप्स अटकने लग जाते हैं या टच रिस्पॉन्स पहले जैसा फास्ट फील नहीं होता। ऐसे में मोबाइल को रीस्टार्ट करने की सलाह दी जाती है, लेकिन क्या बार-बार डिवाइस को Restart करने से सच में उसकी Performance बेहतर हो जाती है? सीधे शब्दों में कहें तो कुछ मामलों में इसका जवाब हां है, लेकिन ऐसा हर बार हो जरूरी नहीं है।

रीस्टार्ट करने से क्या होगा?

फोन को रीस्टार्ट करने से बैकग्राउंड में चल रही प्रोसेस और सिस्टम एक्टिविटी दोबारा शुरू हो जाती हैं जिससे छोटी-मोटी Software Glitches दूर हो सकती हैं और कुछ एप्स के कारण आई समस्या फिक्स हो सकती है लेकिन लंबे टाइम तक फोन यूज करने के बाद अगर कोई एप ठीक से काम नहीं कर रहा है या सिस्टम थोड़ा लैग कर रहा है, तो एक रीस्टार्ट उसे नॉर्मल कंडीशन में ला सकता है।

हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि डिवाइस को डेली या दिन में बार-बार रीस्टार्ट करना जरूरी है। एडवांस Android और iPhone डिवाइस अपने सिस्टम और मेमोरी को खुद ही मैनेज कर लेते हैं ऐसे में नॉर्मल यूज में बार-बार रीस्टार्ट करने से Performance में कोई बड़ा फर्क नहीं आएगा।

...तो फोन कब करें Restart?

अगर आपका डिवाइस अचानक बहुत ज्यादा स्लो हो गया है, एप्स बार-बार क्रैश हो रहे हैं, ब्लूटूथ या Wi-Fi कनेक्शन में भी दिक्कत आ रही है या किसी सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद सिस्टम सही से काम नहीं कर रहा है तो रीस्टार्ट करना हेल्पफुल हो सकता है। इतना ही नहीं अगर आपने लंबे टाइम से फोन रीस्टार्ट नहीं किया है और छोटी-मोटी समस्या नजर आ रही हैं, तब भी इसे एक बार Restart करना सही रहेगा।

यह भी पढ़ें- 8,000 mAh बैटरी वाले Oppo के नए 5G फोन की सेल शुरू, 144Hz डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर