विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

6,000mAh बैटरी और 64MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart की फेस्टिव सेल में मिलेगा सस्ता

Published: Thu, 08 Oct 2026 07:00 PM (IST)

Flipkart Big Billion Days सेल में Boltt Ace 5G स्मार्टफोन ₹11,999 की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Boltt Ace 5G पर फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ में शानदार छूट

Boltt Ace 5G पर फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ में शानदार छूट

HighLights

  1. Boltt Ace 5G ₹11,999 में फ्लिपकार्ट सेल पर उपलब्ध।

  2. 6.79 इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले और Unisoc T8200 प्रोसेसर।

  3. 6000mAh बैटरी, 64MP कैमरा और 5G कनेक्टिविटी।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Boltt का अफोर्डेबल स्मार्टफोन boltt Ace 5G को फ्लिपकार्ट की फेस्टिव सेल Big Billion Days के दौरान डिस्काउंटेड कीमत में खरीदा जा सकता है। सेल के दौरान इस फोन को 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। बोल्ट के फोन पर यह ऑफर 8 अक्टूबर की मध्यरात्री 12:00 AM पर लाइव जाएगा। Flipkart पर मिल रहे इस ऑफर के साथ ग्राहकों को अफोर्डेबल कीमत पर 5G स्मार्टफोन मिल रहा है। Boltt ने इस फोन को 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है।

boltt Ace 5G की स्पेसिफिकेशन्स

Boltt Ace 5G स्मार्टफोन में 6.79 इंच का HD+ (720 x 1,640 पिक्सल) LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 600 निट्स की है। बोल्ट के Ace 5G स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T8200 चिपसेट, 8GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन को एंड्रॉयड 16 पर रन करता है।

ऑप्टिक्स की बात करें तो Boltt Ace 5G स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 64-मेगापिक्सल का है। इसका सेकेंडरी कैमरा 8MP का है। बोल्ट के इस फोन में सेल्फी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है।

Boltt Ace 5G स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, NFC, Wi-Fi, Bluetooth 5.0, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। बोल्ट का यह फोन तीन वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन को 4GB + 64GB, 6GB + 128GB और 8GB + 128GB रैम और स्टोरेज ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।