सामने आई Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट, इस दिन से शुरू हो सकती है फेस्टिव सेल
साल की सबसे बड़ी फेस्टिव सेल Flipkart Big Billion Days 2026 की संभावित तारीखें सोशल मीडिया पर एक यूजर के ...और पढ़ें

Flipkart Big Billion Days 2026 की संभावित तारीख आई सामने।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। साल की सबसे बड़ी फेस्टिव सेल Flipkart Big Billion Days अब बहुत करीब हो सकती है। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के मुताबिक, ये ई-कॉमर्स दिग्गज अगले महीने अपनी एनुअल Big Billion Days सेल होस्ट कर सकता है। फेस्टिव सीजन से पहले बायर्स को स्मार्टफोन्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज और बाकी प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट पाने का मौका मिलेगा। पिछले सालों की तरह इस बार भी Flipkart Plus मेंबर्स को बाकी यूजर्स से एक दिन पहले सेल का अर्ली एक्सेस मिल सकता है।
Flipkart Big Billion Days सेल की डेट लीक
X यूजर @X_Up_date ने Flipkart मोबाइल एप का एक कथित स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस लैंडिंग पेज पर Flipkart Big Billion Days Sale 2026 का कथित टीजर नजर आ रहा है। इस तस्वीर में बताया गया है कि भारत में ये सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी। वहीं, Flipkart Plus मेंबर्स को 8 अक्टूबर से ही अर्ली एक्सेस मिल सकता है।
शेयर की गई इमेज में ये भी दावा किया गया है कि Axis Bank और ICICI Bank के एलिजिबल कार्ड्स से पेमेंट करने पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। हालांकि, सेल के दौरान लागू होने वाले जरूरी ट्रांजैक्शन अमाउंट, मैक्किजमम डिस्काउंट लिमिट और वैलिड कार्ड टाइप्स की डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं।
Flipkart Big Billion Days starts 9th October officially revealed #FlipkartBigBillionDays https://t.co/X2vTUqLey7
— TweetLag (@X_Up_date) September 10, 2026
कॉन्टेक्स्ट के लिए देखें तो Flipkart की 2025 वाली Big Billion Days सेल 23 सितंबर से शुरू हुई थी, जिसमें Plus और Black मेंबर्स को 24 घंटे का अर्ली एक्सेस मिला था। उस दौरान Flipkart ने Apple, Samsung और Motorola के स्मार्टफोन्स के साथ-साथ PC, लैपटॉप, टीवी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी भारी डिस्काउंट दिया था। बायर्स को स्टील डील्स, लिमिटेड-टाइम ऑफर्स और रश-ऑवर डील्स का फायदा मिला था। तब भी चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर Axis Bank और ICICI Bank कार्होल्डर्स को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया गया था।
2025 की सेल में Plus और Black मेंबर्स के लिए कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी जोड़े गए थे, जिनमें अर्ली एक्सेस के दौरान ज्यादा बैंक ऑफर्स और बेहतर SuperCoins रिवॉर्ड्स शामिल थे। Flipkart अपने इस फ्लैगशिप इवेंट के दौरान लॉयल कस्टमर्स को बढ़त देने के लिए पहले भी ऐसे मेंबरशिप-बेस्ड बेनिफिट्स का इस्तेमाल करता रहा है।
ये ध्यान रखना जरूरी है कि इन डिटेल्स की अभी Flipkart की तरफ से आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है और सेल की डेट और ऑफर्स में बदलाव हो सकता है। इसलिए ग्राहकों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म द्वारा Big Billion Days के ऑफिशियल शेड्यूल और इसमें शामिल होने वाले ब्रांड्स के औपचारिक एलान का इंतजार करना चाहिए।
