Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BGMI Tips: इन 5 चीजों को कर लिया फॉलो तो बीजीएमआई में बनेंगे प्रो गेमर, बड़े काम के हैं ये टिप्स

    Updated: Tue, 02 Jul 2024 03:15 PM (IST)

    प्रो गेमर बनने में आपकी स्किल बहुत मायने रखती है। ऐसे में गेमर्स को बैटल में सीधे कूदने की बजाय सलाह दी जाती है कि वह पहले ट्रेनिंग ग्राउंड पर जमकर अभ ...और पढ़ें

    बैटल जीतने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
    बैटल जीतने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

    HighLights

    1. स्किल बेहतर करने के लिए ट्रेनिंग ग्राउंड का इस्तेमाल करना जरूरी है।
    2. बैटल जीतने के लिए कुछ चीजों का ख्याल रखना चाहिए।
    3. टीम कोऑर्डिनेशन पर फोकस करना भी बहुत जरूरी है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) एक लोकप्रिय गेम है। इसमें बैटल जीतने के लिए प्लेयर्स को खूब मशक्कत करनी पड़ती है। लेकिन कई बार होता है कि प्लेयर्स कुछ छोटी- छोटी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं। जिनकी वजह से वह बैटल नहीं जीत पाते हैं।

    गेमिंग के दौरान अगर कुछ चीजों का ख्याल रखा जाए तो काफी हद तक जीतने की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप बीजीएमआई में प्रो गेमर बनना चाहते हैं यहां कुछ ऐसी चीजें बताने वाले हैं, जो आपके बहुत काम आ सकती हैं।

    अच्छी क्वालिटी के हेडफोन, तगड़े स्पेक्स स्मार्टफोन

    बीजीएमआई खेलने के लिए आपके पास पावरफुल प्रोसेसर और जीपीयू से लैस स्मार्टफोन होना चाहिए। ताकि, गेमिंग के दौरान परफॉर्मेंस में कोई दिक्कत न आए। अगर किसी ऐसे स्मार्टफोन पर गेमिंग कर रहे हैं जो कम रैम/स्टोरेज और कमजोर प्रोसेसर के साथ आता है तो उसमें आपको तगड़ी गेमिंग मजा नहीं मिल पाएगा। इसके बाद बारी आती है अच्छी क्वालिटी के हेडफोन की। गेमिंग करते वक्त अगर डिस्ट्रब हो रहे हैं तो ऐसे में बैटल जीतना एक मुश्किल टास्क हो जाता है।

    स्किल बेहतर करने के लिए ट्रेनिंग ग्राउंड का करें इस्तेमाल

    प्रो गेमर बनने में आपकी स्किल बहुत मायने रखती है। ऐसे में गेमर्स को बैटल में सीधे कूदने की बजाय सलाह दी जाती है कि वह पहले ट्रेनिंग ग्राउंड पर जमकर अभ्यास करें। ट्रेनिंग ग्राउंड पर प्लेयर्स सभी वाहनों और हथियारों को आजमा सकते हैं। साथ ही आप अभ्यास कर सकते हैं कि कैसे गाड़ी पार्क करना, तैरना, गाड़ी चलाना और दूसरी अहम चीजें किस तरह से करनी हैं। असली बैटल में हिस्सा लेने से पहले ट्रेनिंग ग्राउंड पर अभ्यास करना गेमर्स के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

    खबरें और भी

    टीम कोऑर्डिनेशन पर करें फोकस

    जिस तरह किसी भी युद्ध में विजय हासिल करने के लिए एक मजबूत टीम की जरूरत होती है। ठीक वैसे ही बीजीएमआई में अपनी टीम के साथ कोऑर्डिनेशन बनाए रखना सबसे जरूरी है। भले ही आपके पास बचने के लिए पर्याप्त हथियार क्यों न हो। तब भी आपको टीम कोऑर्डिनेशन पर फोकस रखना चाहिए। टीम के साथ तालमेल बिठाकर गेमिंग करने से नॉक होने की स्थिति में रिवाइव हो सकते हैं। जबकि टीम से अलग बैटल में उतरना कई बार रिस्की साबित हो जाता है।

    फुटस्टेप्स और मूवमेंट्स ट्रैक करें

    बैटल जीतने के लिए अपने दुश्मनों का खात्मा करना जरूरी है और इसके लिए प्लेयर्स की परफेक्ट प्लानिंग बहुत मायने रखती है। इसलिए दुश्मन के सामने सीधे न जाएं बल्कि, गेमिंग करते वक्त हमेशा दुश्मनों के फुटस्टेप्स और मूवमेंट्स ट्रैक करें। इससे टार्गेट पर ज्यादा अच्छे से हमला किया जा सकता है।

    मेटा के अनुसार वेपन पर करें मास्टरी

    बीजीएमआई में बैटल जीतने के लिए हथियारों का सही से इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। प्लेयर्स को ऐसे हथियारों को इस्तेमाल करना चाहिए जो सबसे ज्यादा चलन में है। जैसे अभी शॉटगन Meta (Most Effective Tactics available) चल रहा है, तो इसका अधिक इस्तेमाल करें। यह क्लोज रेंज में दुश्मन को खत्म करने के लिए सबसे पॉपुलर वेपन है। इसके अलावा लॉन्ग और मिड रेंज के लिए असॉल्ट राइफल को इस्तेमाल करना चाहिए। मेटा के अनुसार वेपन पर मास्टरी करने से विनर बनने के चांसेस बढ़ जाते हैं।