विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BGMI 3.5 Update Roll Out Date: Krafton ने बीजीएमआई अपडेट का किया एलान, नए फीचर के साथ मिलेंगे खतरनाक हथियार

Updated: Wed, 20 Nov 2024 06:48 PM (IST)

क्राफ्टन ने पॉपुलर बैटलरोयाल गेम बीजीएमआई के नए अपडेट रिलीज डेटा का एलान कर दिया है। BGMI 3.5 Update को कंपनी 21 नवंबर को रिलीज करेगी। इस अपडेट के साथ ...और पढ़ें

BGMI 3.5 Update को 21 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।
BGMI 3.5 Update को 21 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Krafton ने आखिरकार Battlegrounds Mobile India (BGMI) 3.5 update रिलीज का ऑफिशियल एलान कर दिया है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल में BGMI 3.5 Update Podcast में इसे लेकर जानकारी शेयर की है। बीजीएमआई का नया अपडेट Icemire Frontier थीम के साथ कई सारे नए गेमप्ले के साथ रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही अपडेट में गेमर्स को फ्रेश चैलेंज और फीचर्स भी मिलेंगे। यहां हम आपको बीजीएमआई के अपकमिंग अपडेट के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

BGMI 3.5 Update Rollout Date

BGMI 3.5 अपडेट को 21 नंवबर को रिलीज किया जाएगा। कंपनी के पिछले अपडेट शेड्यूल पर गौर करें तो सबसे पहले इसे एंड्रॉइड यूजर्स को लिए रिलीज किया जाएगा। यह सुबह 6.30 से 11.30 बजे तक रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही आईओएस यूजर्स के लिए बीजीएमआई का यह अपडेट सुबह 08:30 बजे रिलीज किया जा सकता है।

BGMI 3.5 Update: क्या मिलेगा नया?

Icemire Frontier Mode

Frostheim: अपडेट के साथ प्लेयर्स Chieftain’s Fortress और Beast-Taming Arena जैसे एरिया एक्सप्लोर कर पाएंगे। यहां प्लेयर्स को ज्यादा लूट ऑप्शन मिलेंगे। इसके साथ ही Ice Crystal Crate के जरिए प्लेयर्स को रिवार्ड के साथ बैटल हॉटस्पॉट भी मिलेंगे।

Glacier Village: यह बीजीएमआई में प्लेयर्स का प्रमुख लैंडिंग स्पॉट हो सकता है, जिसमें लूट और रिस्पॉन कार्ड मिलेंगे।

Frostborne Dragon: इस नए चैलेंस में प्लेयर्स ग्राउंड और एरियल अटैक के दौरान ड्रेगन के साथ दो-दो हाथ करेंगे। इसके साथ ही Frostborne Dragon को हराने पर प्लेयर्स को रिवार्ड और वैल्यूएबल आइटम मिलेंगे।

Animal Vehicles

Mammoth: इस व्हीकल में चार प्लेयर राइड कर पाएंगे। इन चार में से तीन पेसेंजर शूट कर पाएंगे। प्लेयर्स कुछ देर रोकने के लिए पैरों को टारगेट कर सकते हैं। हालांकि, ये कुछ देर में रिकवर हो जाते हैं।

Sabertooth Tiger: यह टू-सीटर व्हीकल है, जिसमें प्लेयर राइड के साथ शूट कर पाएंगे। यह व्हीकल ड्रिफ्ट और डैश कॉम्बो और डायनेमिक मूवमेंट के साथ जंपिंग जैसे फीचर मिलते हैं।

New Battle Pass: Sky royale pass

BGMI 3.5 update में प्लेयर्स को नया बैटल पास मिलता है, जो प्लेयर्स कई शानदार रिवार्ड्स और इन-गेम आइटम मिलते हैं।

यह भी पढ़ें: लाइफ चेंजिंग हैं साल 2024 के ये बेस्ट इनोवेशन, हेल्थ और रोबोटिक्स के सेक्टर में कर सकते हैं मदद

बीजीएमआई के नए अपडेट के साथ प्लेयर्स को बेहतर विजुअल और गेमप्ले मिलेंगे। इसके साथ ही विंटर वंडरलैंड में यूजर्स को रिफाइन मैकेनिक्स के साथ इमर्सिव एक्सपीरियंस मिलेगा। इस अपडेट के साथ यूजर्स को नए विपेन और स्किन भी मिलेंगे। गेम में नया विपेन Wield के सपोर्ट के साथ ग्लेशियर थीम स्किन मिलेगी।