विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy Dhanteras: इस धनतेरस अपनों को गिफ्ट करें ये स्मार्टवॉच, सेहत के साथ बाटें प्यार

By Ankita PandeyEdited By:
Updated: Fri, 21 Oct 2022 09:11 PM (IST)

Happy Dhanteras दिवाली पास आ रही है और अगर इस बार आप अपने करीबी लोगों को कुछ गिफ्ट करना चाहते हैं तो धनतेरस इसके लिए सबसे अच्छा मौका है। आज हम आपको बताएंगे कुछ स्मार्टवॉचेज के बारे में जिनकी कीमत 5000 रुपये से कम है।

Happy Dhanteras: ये स्मार्टवॉच अपनों के कर सकते हैं गिफ्ट
Happy Dhanteras: ये स्मार्टवॉच अपनों के कर सकते हैं गिफ्ट

नई दिल्ली, टेक डेस्क। इन दिनों स्मार्टफोन के साथ एक्सेसरीज के तरह स्मार्टवॉच रखना काफी ट्रेंडी ऑप्शन है। आपको अच्छा लुक देने के साथ ही ये स्मार्टवॉच आपकी सेहत का ध्यान भी रखते हैं। आज हम ऐसे स्मार्टफोन की बात करेंगे, जिनकी कीमत 5,000 रुपये से कम है में बहुत सारे विकल्प उपलब्ध हैं। इस रेंज की ज्यादातर घड़ियों में अन्य हेल्थ फीचर्स के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग जैसे फीचर भी शामिल हैं। दिवाली नजदीक होने के कारण कई स्मार्ट वियरेबल प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट मिल रहा है।अगर आप इस दिवाली अपने दोस्तों या परिवार के लिए 5,000 रुपये से कम की स्मार्टवॉच खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आप सही जगह पर है।

Realme Watch 3 Pro

अगर आप एक ट्रेंडी, Apple वॉच जैसी स्मार्टवॉच की तलाश में हैं, तो Realme Watch 3 Pro आपकी काफी पसंद आएगी। इसमें आपको AMOLED डिस्प्ले के साथ GPS और ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट भी मिलता है। Realme में 10 दिनों की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है। यह ऐपल और एंड्रॉयड स्मार्टफोन दोनों के साथ काम करता है। रियलमी वॉच 3 प्रो की कीमत 4,999 रुपये है।

यह भी पढे़ें- Google Pay Diwali Mela: फ्लोर बनाएं, इनाम पाएं, गूगल-पे दे रहा बेहतरीन मौका, जानें डिटेल्स

OnePlus Nord Watch

अगर आप वनप्लस यूजर हैं, तो वनप्लस नॉर्ड वॉच एक अच्छा विकल्प है। यह वॉच देखने में Realme Watch 3 Pro जैसी ही है, लेकिन इसके दायीं तरफ एक क्राउन है और इसकी बिल्ड क्वालिटी थोड़ी ज्यादा मजबूत है।यह 10-दिन की बैटरी लाइफ और AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है, लेकिन इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग नहीं है। यह स्मार्टवॉच एंड्रॉयड और आईफोन के साथ काम करती है। वनप्लस नॉर्ड वॉच की कीमत 4,999 रुपये है।

Gizmore Glow Luxe

Gizmore ने हाल ही में Gizmore Glow Luxe लॉन्च किया है। घड़ी उनके लिए डिज़ाइन की गई है जो क्लासिक राउंड-डायल डिज़ाइन पसंद करते हैं। यूजर्स चमड़े और स्टील की स्टेप्स के बीच चयन कर सकते हैं। यह AMOLED स्क्रीन और IP67-रेटेड बिल्ड के साथ भी आती है। इसमें भी आपको बहुत से फीचर्स मिलते हैं। Gizmore Glow Luxe की कीमत 3,699 रुपये है।

NoiseFit Evolve 2

इस स्मार्टफोन को पिछले साल लॉन्च किया गया है। NoiseFit Evolve 2 बाजार में सबसे अधिक वैल्यू-फॉर-मनी डिवाइसों में से एक है। इसमें एक बहुत ही अनुकूल UI भी है जो युवा और बुजुर्ग दोनों तरह के कस्टमर्स को पसंद आएगा। यह घड़ी एक गोल AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है। NoiseFit Evolve 2 की कीमत 2,799 रुपये है।

यह भी पढे़ें- Flipkart Diwali Sale 2022: इन प्रीमियम फोन्स पर मिल रहा है 16000 तक का डिस्काउंट, यहां जानें क्या हैं ऑफर्स