दूसरी कंपनी का था 'iPhone', एपल ने कैसे बनाया इसे अपनी सबसे बड़ी पहचान?
एपल का अगला लॉन्च इवेंट 9 सितंबर को है, लेकिन इससे पहले आईफोन के नाम और इतिहास की दिलचस्प कहानी ...और पढ़ें

दूसरी कंपनी का था 'iPhone', एपल ने कैसे बनाया इसे अपनी सबसे बड़ी पहचान?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एपल का एक और बड़ा लॉन्च इवेंट कल यानी 9 सितंबर को देर रात होने जा रहा है। टेक जगत की नजरें कंपनी के अगले आईफोन पर टिकी हुई हैं लेकिन नए iPhone मॉडल्स के आने से पहले आईफोन की वो दिलचस्प कहानी जानना काफी जरूरी है, जिसने करीब दो दशकों में मोबाइल फोन की दुनिया पूरी तरह बदल दी।
आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस ‘iPhone’ नाम को आज पूरी दुनिया एपल से जोड़ती है, वो शुरुआत में एपल का था ही नहीं। जी हां, अमेरिकी नेटवर्किंग कंपनी सिस्को के पास इस नाम का ट्रेडमार्क था। इसके बाद जब एपल ने 2007 में अपना iPhone पेश किया तो दोनों कंपनियों के बीच विवाद शुरू हो गया। बाद में सिस्को ने कानूनी कार्रवाई भी की। हालांकि कुछ वक्त बाद समझौते के जरिए विवाद खत्म हुआ।
142 करोड़ में बिका iPhone
iPhone की कहानी सिर्फ इसके नाम तक सीमित नहीं है बल्कि इसका एक बेहद खास मॉडल तो दुनिया के सबसे महंगे फोन्स में से एक बन गया था। ब्रिटिश डिजाइनर स्टुअर्ट ह्यूज ने एक iPhone को सोने और सैकड़ों हीरों से डिजाइन किया था, जिसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ डॉलर, यानी आज के हिसाब से लगभग 142 करोड़ रुपये बताई गई है।
हालांकि असली कहानी 9 जनवरी 2007 से शुरू होती है। सैन फ्रांसिस्को में मंच पर पहुंचे स्टीव जॉब्स ने एक ऐसा प्रोडक्ट दिखाया, जिसे उन्होंने मोबाइल फोन, टचस्क्रीन iPod और इंटरनेट डिवाइस का कॉम्बिनेशन बताया, यही एप्पल का पहला iPhone था।
फोन पर उस दौर में कीपैड का राज हुआ करता था और नोकिया, ब्लैकबेरी जैसे ब्रांड मार्केट में कब्जा किए हुए थे। इसके बाद एपल ने पूरी सोच बदल दी और फिजिकल बटन हटाकर स्क्रीन को ही फोन का कंट्रोल बना दिया। टैप, स्वाइप और पिंच जैसे जेस्चर धीरे-धीरे वर्ल्ड के ज्यादातर स्मार्टफोन्स की पहचान बन गए।
इंजीनियर्स ने कई साल डिवाइस पर काम किया
पहले आईफोन के पीछे एक बेहद सीक्रेट प्रोजेक्ट था, जिसका कोडनेम Purple रखा गया था। चुनिंदा इंजीनियर्स ने कई साल तक बंद रूम में इस डिवाइस पर काम किया था। जब जॉब्स ने इसे दुनिया के सामने लॉन्च किया, तब जाकर एपल के इस सीक्रेट मिशन से पर्दा उठा।
