नए iPhone 18 Pro और Pro Max की डिमांड में गिरावट, Apple ने सप्लायर्स से कहा- घटाएं प्रोडक्शन: रिपोर्ट
महंगाई और सुस्त डिमांड के चलते Apple ने अपने हाल ही में लॉन्च हुए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max का प्रोडक्शन घटाने का फैसला किया है।

लॉन्च होते ही फीका पड़ा नए iPhone का क्रेज?
रॉयटर्स, नई दिल्ली। डिमांड में कमी के चलते एपल ने अपने कुछ सप्लायर्स से नए लॉन्च हुए iPhone 18 Pro और 18 Pro Max का प्रोडक्शन घटाने को कहा है। निक्केई एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक मेमोरी चिप की बढ़ती कीमतों के चलते फोन के दाम में इजाफा किया है, जिससे डिमांड कम हो गई है।
इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े कई लोगों को हवाला देते हुए बताया गया है कि iPhone बनाने वाली कंपनी सितंबर की शुरुआत से थोक बिक्री को लेकर ज्यादा कंजर्वेटिव रूख अपनाया है। अक्टूबर के लिए कलपुर्जों के आर्डर में पहले से ही 15 प्रतिशत की कटौती की गई है।

दरअसल, तकनीकी कंपनियां AI डेटा सेंटर को ज्यादा पावर देने के लिए मेमोरी चिप खरीद रही है। इससे ना केवल चिप की कमी हो रही है बल्कि कीमतों में भी वृद्धि हो रही है। इससे इस साल पर्सनल कंप्यूटर और स्मार्टफोन दोनों का बाजार नरम रहने की उम्मीद है।
एपल ने जून में iPhone और MacBook की कीमतें बढ़ा दी थीं। जैसे-जैसे iPhone और दूसरे प्रोडक्ट्स में ज्यादा AI फीचर्स जुड़ रहे हैं, Apple की हाई कैपेसिटी वाली मेमोरी की मांग बढ़ गई है। एपल ने पिछले महीने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन की लेटेस्ट जेनरेशन लॉन्च की, जिसमें iPhone 18 Pro और 18 Pro Max हैंडसेट के साथ उसका फोल्डेबल फोन Duo भी शामिल है।
iPhone 18 Pro और Pro Max की शुरुआती कीमत 1,199 डॉलर और 1,299 डॉलर है और ये iPhone 17 Pro और Pro Max की शुरुआती कीमतों से 100 डॉलर ज्यादा है।
यह भी पढ़ें: 9000 mAh बैटरी वाला OnePlus का नया फोन, 200MP का कैमरा और 185Hz की गेमिंग डिस्प्ले भी
