विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Motorola Moto G (Gen 2) के लिए रिलीज हुअा एंड्रायड मार्शमैलो

By Monika minalEdited By:
Updated: Thu, 11 Feb 2016 09:18 AM (IST)

अब भारत में Motorola के सेकेंड जेनरेशन Moto G फोन के लिए एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो रिलीज किया जा रहा है। Moto G (Gen 2) मार्शमैलो पाने वाला Motorola का चौथा फोन है।

News Article Hero Image

अब भारत में Motorola के सेकेंड जेनरेशन Moto G फोन के लिए एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो रिलीज किया जा रहा है। Moto G (Gen 2) मार्शमैलो पाने वाला Motorola का चौथा फोन है। हाल ही में यह अपडेट भारत में Moto X Style, Moto G (Gen 3) और Moto X Play को मिला है। दो साल पुराना Moto G (Gen 2) को यह अपडेट मिल रहा है। जबकि इसके प्रतियोगी अब भी लॉलीपॉप के साथ हैं। मार्शमैलो को आए काफी दिन हो गए हैं लेकिन अब तक मुट्ठी भर डिवाइसेज को ही यह मिल पाया है जिसमें गूगल का अपना नेक्सस फोंस (Nexus 5X और Nexus 6P), HTC का One A9 व कुछ अन्य शामिल हैं।

शानदार ऑफर, मोटोरोला स्मार्टफोन्स है पर 15000 रुपये तक का डिस्काउंट

मार्शमैलो की मदद से Moto G (Gen 2) के यूजर्स अब ट्रेडमार्क एंड्रायड 6.0 गूडीज जैसे- Doze, Google Now इंप्रूव्ड रैम मैनेजमेंट व रिडिजायन एप परमिशन पा सकेंगे।
Moto G (Gen 2) एंड्रायड 4.4.4 किटकैट के साथ आया था। नया सिस्टम अपडेट आते ही यूजर्स को पॉप अप मिलेगा ताकि वे डाउनलोड कर इंस्टॉल कर सकें। यूजर्स अपने फोन के लिए इस नये अपडेट को मैनुअली चेक कर सकते हैं इसके लिए Settings > About Phone > System Update को एक्सेस करना होगा।