विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amazon, Snapdeal और ऑफलाइन स्‍टोर्स में भी बिकेगा Motorola Moto फोंस

By Monika minalEdited By:
Updated: Mon, 28 Sep 2015 03:05 PM (IST)

भारत आने के बाद कंपनी अपने डिवाइसेज फ्लिपकार्ट पर बेच रही थी, लेकिन अब Moto E (2nd Gen) को Snapdeal के जरिए बेचा जाएगा।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारत आने के बाद कंपनी अपने डिवाइसेज फ्लिपकार्ट पर बेच रही थी, लेकिन अब Moto E (2nd Gen) को Snapdeal के जरिए बेचा जाएगा।

Lenovo ने ऑनलाइन रिटेलर फ्लिपकार्ट के साथ अपने विशेष गठबंधन को हटाते हुए यह घोषणा की कि अब यह स्मार्टफोन ऑफलाइन और अन्य ऑनलाइन चैनल्स Snapdeal और Amazon के माध्यम से बेचा जाएगा। देश के चुनिंदा एयरटेल स्टोर में Moto E 4G LTE उपलब्ध होगा।

Motorola India के जनरल मैनेजर, अमित बोनी ने बताया, ‘कंज्यूमर्स की बढ़ती मांग को देखते हुए हमने यह रास्ता अपनाया है।‘

कंपनी ने बताया कि इसने फ्लिपकार्ट के जरिए 5.6 मिलियन Motorola स्मार्टफोंस बेचे हैं।