विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Amazon Great Indian Festival सेल शुरू: iPhone, OnePlus समेत इन 5 स्मार्टफोन्स पर सबसे बड़ी डील्स

Published: Thu, 08 Oct 2026 09:10 AM (IST)

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 8 अक्टूबर से शुरू हो गई है, जिसमें स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए कई शानदार ...और पढ़ें

Amazon Great Indian Festival सेल शुरू: iPhone, OnePlus समेत इन 5 स्मार्टफोन्स पर सबसे बड़ी डील्स

Amazon Great Indian Festival सेल शुरू: iPhone, OnePlus समेत इन 5 स्मार्टफोन्स पर सबसे बड़ी डील्स 


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Amazon Great Indian Festival सेल आज यानी 8 अक्टूबर से शुरू हो गई है। फेस्टिव सीजन की इस बड़ी सेल में स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए कई शानदार डील्स देखने को मिल रही हैं। सेल के दौरान Samsung, Redmi, OnePlus, Lava और एप्पल जैसे बड़े ब्रांड्स के चुनिंदा स्मार्टफोन पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है।

इसके अलावा बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसे बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। अगर आप इस फेस्टिव सीजन नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो हमने आपके लिए अमेजन Sale की 5 सबसे बड़ी स्मार्टफोन डील्स की एक लिस्ट तैयार की है, जिन पर नजर डालना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। चलिए इसके बारे में जानें...

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G

सैमसंग का ये फ्लैगशिप फोन अमेजन की सेल में काफी सस्ता मिल रहा है। वैसे तो इस फोन की कीमत ₹1,29,999 से शुरू होती है लेकिन अभी आप इस फोन को बिना ऑफर के सिर्फ ₹94,999 में खरीद सकते हैं। साथ ही कंपनी इस फोन पर 10 हजार रुपये का कूपन डिस्काउंट भी दे रही है जिससे फोन की कीमत सिर्फ ₹84,999 रुपये रह जाती है। वहीं, एक्सचेंज में आप 70 हजार रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू ले सकते हैं।

Apple iPhone 16

लिस्ट का अगला फोन एप्पल का iPhone 16 है जो अमेजन की सेल में काफी सस्ता मिल रहा है। वैसे तो अब इस फोन की कीमत ₹89,900 रुपये है लेकिन सेल में अभी आप इसे सिर्फ ₹76,999 रुपये में खरीद सकते हैं। SBI Credit Card EMI ऑप्शन के साथ तो आप इस फोन पर 1250 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं जिससे इसकी कीमत और कम हो जाएगी।

OnePlus Nord 6

अमेजन की सेल में OnePlus Nord 6 पर भी अच्छा डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। इस फोन की कीमत वैसे तो ₹52,999 रुपये से शुरू होती है लेकिन अभी आप इस फोन को सिर्फ ₹44,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन पर भी SBI Credit Card EMI ऑप्शन के साथ 1250 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। एक्सचेंज ऑफर में 42 हजार रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के बदले मिल रही है जो इस डील को और खास बना रहा है।

Redmi 15C 5G Prime Edition Moonlight Blue

अगर आप बजट में कोई रेडमी का फोन ढूंढ रहे हैं तो सेल के दौरान Redmi 15C 5G Prime Edition आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है जो सेल में सिर्फ ₹15,999 में मिल रहा है। जबकि इस फोन की असली कीमत ₹29,999 बताई गई है।

Lava Bold N4 Pro 5G

सेल में लावा का ये फोन भी 15 हजार रुपये से कम में मिल रहा है, जिसे आप अभी सिर्फ 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं जबकि इस फोन की असली कीमत ₹21,999 है। बैंक ऑफर्स की बात करें तो इस फोन पर भी SBI Credit Card EMI ऑप्शन के साथ 1250 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। जबकि एक्सचेंज में 14,200 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 7200 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, MediaTek प्रोसेसर और 6.76-इंच डिस्प्ले