विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! ₹299 समेत ये 4 रिचार्ज प्लान हुए बंद, देखें अब कौन-सा सस्ता प्लान उपलब्ध

Published: Thu, 13 Aug 2026 10:30 AM (IST)

भारती एयरटेल ने अपने चार लोकप्रिय प्रीपेड प्लान्स को बंद कर दिया है, जिससे ग्राहकों को अब महंगे विकल्पों का चुनाव करना होगा।

Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! ₹299 समेत ये 4 रिचार्ज प्लान हुए बंद, देखें अब कौन-सा प्लान उपलब्ध

Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! ₹299 समेत ये 4 रिचार्ज प्लान हुए बंद, देखें अब कौन-सा प्लान उपलब्ध

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी एयरटेल का सिम कार्ड यूज कर रहे हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो में से कुछ प्लान्स बंद कर दिए हैं। जी हां, कंपनी ने ₹299, ₹579, ₹619 और ₹649 वाले चार मिड-रेंज प्रीपेड प्लान को अपने रिचार्ज कैटलॉग से रिमूव कर दिया है। इन प्लान के हटने के बाद इनका यूज करने वाले ग्राहकों को अब दूसरे रिचार्ज प्लान्स के साथ जाना होगा।

₹299 वाले प्लान की जगह अब ₹349 का रिचार्ज

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर था। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 1GB डेटा मिलता था। अब इस प्लान के बंद होने के बाद ग्राहकों के लिए ₹349 वाला प्लान प्रमुख ऑप्शन बन गया है।

₹349 वाले प्लान में भी 28 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है, लेकिन इसमें रोजाना थोड़ा ज्यादा 1.5GB डेटा मिल रहा है, यानी एक महीने की वैलिडिटी के लिए ग्राहकों को अब ₹50 ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे। यह कीमत में करीब 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखा रहा है।

ये दो प्लान अभी जारी

हालांकि एयरटेल ने अपने एंट्री-लेवल प्रीपेड प्लान में फिलहाल कोई चेंज नहीं किया है। ₹199 और ₹219 वाले रिचार्ज प्लान अभी भी उपलब्ध हैं। हालांकि, मिड-रेंज सेगमेंट में ₹299, ₹579, ₹619 और ₹649 वाले ऑप्शन हटने से ग्राहकों के पास पहले की तुलना में कम ऑप्शन रह गए हैं।

क्या कंपनी कर रही ARPU बढ़ाने की कोशिश?

कंपनी ने इन प्लान को हटाने को लेकर फिलहाल कोई बयान जारी नहीं किया है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक इस तरह के चेंज को कंपनी के Average Revenue Per User यानी ARPU को बढ़ाना बताया जा रहा है। इन दिनों टेलीकॉम कंपनियां नेटवर्क, स्पेक्ट्रम और नई टेक्नोलॉजी में लगातार बड़े इन्वेस्टमेंट कर रही हैं।

ऐसे में ज्यादा कीमत वाले रिचार्ज की ओर ग्राहकों को शिफ्ट करना कंपनियों के लिए रेवेन्यू और रिटर्न बढ़ाने की स्ट्रेटेजी का हिस्सा हो सकता है। एयरटेल के ये बदलाव न सिर्फ कंपनी की वेबसाइट बल्कि अन्य रिचार्ज प्लेटफॉर्म पर भी लागू हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Vivo का शानदार कैमरा वाला 5G फोन अब नए वेरिएंट में, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और LPDDR5X अल्ट्रा RAM